Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉरेंस से चैट में चौंकाने वाले खुलासे, मोनू मानेसर की जान को खतरा, कोर्ट में फिजिकल पेशी से बच रही पुलिस

लॉरेंस से चैट में चौंकाने वाले खुलासे, मोनू मानेसर की जान को खतरा, कोर्ट में फिजिकल पेशी से बच रही पुलिस

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान पुलिस का कहना है कि मोनू मानेसर (Monu Manesar) की जान को खतरा है। इसी वजह से जांच टीम अदालतों में उसकी फिजिकल पेशी से बच रही है। राजस्थान पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस को मोनू की लॉरेंस बिश्नोई के साथ बातचीत के जो वीडियो चैट मिले है उससे पता चलता है कि मोनू मानेसर एक साल पहले बिश्नोई गिरोह में शामिल होना चाहता था। डीग के पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जब जांच टीम को पता चला की मोनू और लॉरेंस बिश्नोई के बीच बातचीत के वीडियो चैट सामने आए हैं तो इस एंगल पर भी जांच शुरू करनी पड़ी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोनू और लॉरेंस के बीच व्हाट्स ऐप वीडियो चैट के जरिए बातचीत करीब एक साल पुरानी है। पुलिस अब इन दोनों के बीच संपर्क के पहलुओं पर जांच कर रही है। 12 सितंबर को मोनू की गिरफ्तारी के दौरान बरामद मोबाइल से हरियाणा पुलिस को ये वीडियो चैट मिली थीं। राजस्थान पुलिस का कहना है कि खुले में मोनू की जान को खतरा है। यही वजह है कि गोपालगढ़ थाना प्रभारी संतोष शर्मा और पहाड़ी पुलिस अधिकारी गिर्राज मीना ने कामां कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मोनू मानेसर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया।

राजस्थान पुलिस ने कोर्ट में कहा- चूंकि मोनू मानेसर का मामला सांप्रदायिक हिंसा का है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कुछ धार्मिक संगठनों से मोनू की जान को खतरा होने के कारण उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करना ही ठीक होगा। 14 सितंबर को कामां कोर्ट ने मोनू को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 29 वर्षीय मोनू यादव उर्फ मोनू मानेसर के मामले की सुनवाई तब हुई जब डीग पुलिस उसे 12 सितंबर को हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। पुलिस ने मोनू को भिवानी दोहरे हत्याकांड के संबंध में धारा 302, 368, 201, 147,148, 149, 435, 364, 365 387 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

जुनेद और नासिर हत्याकांड के करीब 212 दिन बाद मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भिवानी दोहरे हत्याकांड मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। जुनेद और नासिर के परिवार के सदस्य इस्माइल ने 16 फरवरी को गोपालगढ़ थाने में मोनू मानेसर सहित पांच लोगों के खिलाफ उनके परिवार के दो सदस्यों को जिंदा जलाने की शिकायत दर्ज कराई थी। राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने 6 मार्च को दोनों की हत्या में कथित तौर पर शामिल आठ आरोपियों में से प्रत्येक पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इनकी तस्वीरें 22 फरवरी को भरतपुर पुलिस ने जारी की थीं।

NEWS SOURCE : livehindustan

amenaza a la vida de Monu Manesar faridabadnews faridabadnews24 Impactantes revelaciones en una conversación con Lawrence la policía evita comparecer físicamente ante el tribunal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.