Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखें, नोएडा में 5 जमाती गिरफ्तार

देखें, नोएडा में 5 जमाती गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24May 5, 2020No Comments2 Mins Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने तबलीगी जमात से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. वे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से निकलकर नोएडा के बेगमपुर गांव में रह रहे थे. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम वसीम, नूरहसन, कासिम, इमरान और दीवान हैं.

दरअसल, आरोपी तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने के बाद बिना किसी को सूचना दिए गांव में रह रहे थे. वे बाकायदा गांव में घूम भी रहे थे. आरोपियों पर लॉकडाउन के नियनों का उल्लंघन करने का आरोप है. उनके इस कार्य से गांव के अन्य लोगों मे भी कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की पूरी संभावना थी.

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने को लेकर तबलीगी जमात पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. राज्यों की सरकारें कोरोना के तेजी से फैलने के लिए जमात को जिम्मेदार ठहराती रही हैं.

शामली में 15 जमाती गिरफ्तार

इससे पहले उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने 15 जमातियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए जमातियों में 12 विदेशी शामिल हैं. पुलिस ने एक माह पूर्व इनके खिलाफ वीजा उल्लघंन और महामारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. बताया जाता है कि यह सभी जमाती बिना पुलिस को सूचना दिए शामली में रह रहे थे.

अब तक पकड़ में नहीं आया मौलाना साद

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से कोरोना संकट तब बढ़ा था, जब यहां 2000 से ज्यादा जमातियों की भीड़ जुटी थी. बिना बताए और बगैर किसी कानूनी इजाजत के बड़ी संख्या में विदेशी जमाती पहुंचे थे तो देश के अलग-अलग हिस्सों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. मामला बढ़ने के बाद तबलीगी जमात के मरकज का मुखिया मौलाना साद छिपा हुआ है. तब से वो सामने नहीं आया. अलग-अलग दावे करता रहा. अपना संदेश जमातियों तक पहुंचाता रहा है.

5 Jamati arrested in Noida faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.