Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: धोखाधड़ी से बचाने को इंतजाम, रंग बता देगा कॉलोनी वैध है या बुलडोजर का खतरा

फरीदाबाद: धोखाधड़ी से बचाने को इंतजाम, रंग बता देगा कॉलोनी वैध है या बुलडोजर का खतरा

faridabadnews24By faridabadnews24October 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा : हरियाणा की स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में वैध और अवैध कॉलोनियों की पहचान काफी आसान होगी। कोई कॉलोनी वैध या है अवैध यह अब इनके रंग के हिसाब से पहचाना जा सकेगा। इसके अलावा जनसुविधाओं को भी रंग से पहचाना जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी शहरों का एक रंगीन मानचित्र (नक्शा) बनाने जा रही है। लोगों की सहूलियत के लिए खट्टर सरकार इस दिशा में कदम उठाने जा रही है। शुक्रवार को स्थानीय शहरी विभाग के अधिकारी और नगर निगमायुक्तों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों को उपरोक्त मानचित्र तैयार करने के यह निर्देश दिए। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला म्युनिसिपल कमिश्नरों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शहरों में ड्रोन मैपिंग करते हुए पता लगाएं कि विकास के लिए क्या-क्या काम किए जा सकते हैं ताकि हरियाणा को शहरी विकास के मामले में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जा सके। उन्होंने हर शहर की ड्रोन मैपिंग हो गई है या नहीं अधिकारियों से इस बारे में भी जानकारी ली। सीएम खट्टर कहा कि मानचित्र में क्लर स्कीम को लेकर चार-पांच श्रेणी तय की जानी चाहिए जैसे कि वैध, प्रक्रिया के तहत, अवैध, कृषक आदि। हर प्रॉपर्टी को डिजिटाइज करने के उद्देश्य से प्रॉपर्टी आईडी की शुरुआत की गई है। प्रदेश में एक-एक इंच भूमि को डिजिटाइज करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को विकास पहलों के लिए संसाधन आवंटित करने से पहले राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ प्रत्येक शहर के लिए अलग बजट बनाने का भी निर्देश दिया।

NEWS SOURCE : livehindustan

color will tell whether the colony is legal or in danger of bulldozer. Faridabad: Arrangements to protect from fraud faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.