Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जोड़ों में दर्द से लेकर लो बीपी तक कई रोगों का है कारण, इन 5 बीमारियों का सीधा संबंध है पानी की कमी से

जोड़ों में दर्द से लेकर लो बीपी तक कई रोगों का है कारण, इन 5 बीमारियों का सीधा संबंध है पानी की कमी से

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पानी की कमी से होने वाले रोग: पानी की कमी शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है। ये न सिर्फ डिहाइड्रेशन का कारण बनती है बल्कि, ये ब्लड सर्कुलेशन, लिवर और किडनी सबके काम काज को प्रभावित करती है। इतना ही नहीं, ये कई अंगों की कमजोरी का भी कारण बन सकती है। इसके अलावा आपको रोज कुछ न कुछ ऐसा महसूस हो सकता है जो कि पानी की कमी से जुड़ा हुआ है। जैसे ड्राई स्किन, कब्ज की समस्या, सिर दर्द और पैरों में अकड़न। इसके अलावा इसका कई रोगों के साथ गहरा संबंध भी है, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

पानी की कमी से होने वाले रोग- Diseases caused by water deficiency in hindi

1. यूटीआई इंफेक्शन-UTI

पानी की कमी से आपको यूटीआई इंफेक्शन हो सकता है। दरअसल, पानी ही है तो बॉडी में तापमान, पीएच बैलेंस करने के साथ हानिकारक बैक्टीरिया को फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। लेकिन, जब पानी की कमी होती है तो ये तीनों ही चीजें प्रभावित होती है और हानिकारक बैक्टीरिया ब्लैडर में जमा होकर फैलने लगते हैं और ये मूत्र पथ में इंफेक्शन का कारण बनते हैं।

2. किडनी में पथरी की समस्या-Kidney stones

किडनी में पथरी की समस्या पानी की कमी से हो सकती है। दरअसल, जब शरीर में पानी की कमी होती है तो किडनी का फंक्शन प्रभावित रहता है। किडनी में टॉक्सिन साफ नहीं हो पाते हैं। इससे ये जमा होकर पथरी का रूप लेने लगते हैं और फिर किडनी में चिपक जाते हैं।

3. झटके आना-Seizures

सीजर या झटके आने की बीमारी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी से होती है। जब पानी कम होता है तो शरीर का इलेक्ट्रिकल फंक्शन प्रभावित रहता है क्योंकि खून के जरिए मिनरल्स का सर्कुलेशन प्रभावित रहता है। ऐसे में ब्रेन तक सही तरीके से सोडियम और पोटेशियम नहीं पहुंच पाता है, इससे ब्रेन और शरीर के बीच संवाद गड़बड़ाता है और झटके आते हैं।

4. लो बीपी की समस्या-low bp

लो बीपी की समस्या पानी की कमी से जुड़ी हुई हो सकती है। जब पानी कम पिएंगे तो ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है और दिल के द्वारा खून को पंप करने की गति भी स्लो पड़ जाती है। इसके अलावा पानी खून के लिए एक होल्डर का काम करता है और इसके साथ पूरे शरीर में सर्कुलेट होता है। तो जब पानी की कमी होती है, तो बीपी लो रहता है।

5. जोड़ों में दर्द-Joint pain

जोड़ों में दर्द की शुरुआत जोड़ों के बीच घर्षण से होती है और ये जोड़ों के बीच नमी की कमी से होती है। ऐसे में जब पानी की कमी होती है तो शरीर में हाइड्रेशन की भी कमी होती है और जोड़ों के बीच घर्षण बढ़ता है। इससे जोड़ों में दर्द हो सकता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको पानी की कमी से बचना चाहिए। तो, हर दिन 8 गिलास पानी पिएं और हेल्दी रहें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 It is the cause of many diseases ranging from joint pain to low BP these 5 diseases are directly related to lack of water.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

जानें आपके लिए क्या है बेस्ट, फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर

July 18, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.