Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शराब के ठेके सुबह 8 बजे से लेकर 6.45 बजे तक खुलेंगे

शराब के ठेके सुबह 8 बजे से लेकर 6.45 बजे तक खुलेंगे

faridabadnews24By faridabadnews24May 6, 2020No Comments3 Mins Read

करनाल जिले में सुबह 8 बजे से सायं 6 बजकर 45 मिनट तक जिले के114 शराब के ठेके खुलेंगे। इसके साथ ही ठेकेदार को रजिस्टर मेंटेन करना होगा। इस दौरान लॉक डाउन का पालन करना होगा। मास्क और सेनेटाईजर की ठेके पर व्यवस्था करनी होगी। ठेके के सामने बेरिकेट लगानी होगी।

जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर ठेके को बंद करवाया जाएगा। करनाल उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार केनिर्देशानुसार जिले में शराब के ठेके 6 मई से सशर्त सुबह 8 बजे से सायं 6 बजकर 45 मिनट तक खोले जाएंगे। शराब के ठेकेदारों को रजिस्टर मेंटेन करना

होगा और ग्राहकों की लाईन लगाने के लिए ठेके के सामने बेरिकेट लगाना होगा। जिन ग्राहकों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें मास्क मुहैया करवाने होंगे और सेनेटाईजर रखना होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। यदि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद शराब के ठेके पर यह सभी व्यवस्था नहीं पाई गई तो ठेके को बिना किसी विलम्ब के बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए 20 डयूटी मैजिस्ट्रेट भी लगाए गए है, जो कि समय-समय पर शराब के ठेकों का निरीक्षण करेंगे।

उपायुक्त मंगलवार को देर सायं विकास सदन में जिले के शराब ठेकेदारों के साथ व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ठेकेदारों से व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि लॉक डाउन के तहत हर ठेके पर व्यवस्था हो, कोई भी व्यक्ति जो शराब लेकर आए, उसका रजिस्टर मेंटेन हो, जिसमें उसका नाम,पता व मोबाईल नम्बर अंकित हो। यदि ठेके पर शराब लेने वालों की भीड़ दिखाई दे तो टोकन व्यवस्था शुरू की जाए ताकि भीड़ पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर ग्राहक के पास मास्क हो, इसके लिए ठेकेदार को व्यवस्था करनी होगी। ठेके के पास सेनेटाईजर हो और ठेकेदार का ही आदमी ठेके के सामने ग्राहकों की लाईन लगवाएगा और सारी व्यवस्था देखेगा।

ठेके पर खड़ा होकर कोई भी ग्राहक शराब नहीं पिएगा, इसकी व्यवस्था भी ठेकेदार को देखनी होगी। यदि किसी ठेके पर भीड़ की स्थिति है तो इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए ग्राहक अपने साथ छाता लेकर आए,तो सोशल डिस्टेंसिंग को काफी हद तक बनाया जा सकता है और ग्राहक इससे बारिश और धूप से बच सकेगा। उपायुक्त ने सभी ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सायं 6 बजकर 45 मिनट पर

अपना ठेका बंद करना होगा, यदि इस अवधि में कोई ठेका बंद नहीं हुआ तो ऐसे में ठेेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और ठेके को सील किया जाएगा। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी अनिरूद्ध शर्मा ने बताया कि जिले में 114 ठेके की बोली हो चुकी है। किसी भी ठेके को कंटेन्मेंट जोन में नहीं खोला जाएगा और जो भी प्रशासन की ओर से निर्देश होंगे उनका दृढ़ता से पालन ठेकेदारों के द्वारा करवाया जाएगा।

इस मौके पर आबकारी इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक भी मौजूद थे। इस अवसर पर ठेकेदार रघबीर बलड़ी ,अमित गुप्ता, दीपक मेहला, पवन बलड़ी, वाईके गुप्ता, राजेश कुमार, शिवदयाल, रतन सिंह, युद्धवीर सिंह, विवेक गुप्ता सहित ठेकेदार उपस्थित थे।

faridabadnews24 Liquor contracts will open from 8 am to 6.45 pm
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

गुस्से में प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, प्रेमी फोन नहीं उठा रहा था

May 23, 2026

लोगों की बढ़ी टेंशन, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी आई सामने

May 23, 2026

प्रदेश के इन परिवारों को मिलेगी गाय और भैंस, 6 महीने के अंदर करेंगे ये बड़ा काम, गृहमंत्री अमित शाह का बहुत बड़ा ऐलान

May 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.