सोनीपत : सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों एक महिला व युवती लापता हो गई हैं। जिस पर परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ उन्हें बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक मामले में मुरथल थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी रविवार सुबह घर से बाहर निकली थी। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। उसे शक है कि किसी ने उसे बंधक बनाकर रख लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे मामले में मुरथल थाना क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सोमवार से लापता है। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
