हरियाणा में सोनीपत पुलिस के दो SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। आज गृह मंत्री अनिल विज ने दोनों को सस्पेंड करने और केस करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने शराब घोटाले में खरखौदा SHO और गोहाना SHO को सस्पेंड कर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि सोनीपत में शराब घोटाला मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि गोदाम को 2019 में ही सील किया गया था लेकिन अब गोदाम के अंदर 2020 साल की बियर के केन भी मिले हैं।
इतना ही नहीं शराब के गोदाम से काफी बड़ा मात्रा में शराब के गायब होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में खरखोदा थाने के SHO को लाइन हाजिर भी किया गया है। इस मामले में डीएसपी ने भी अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी ।
