
Crime News. मेरठ जिले में एक BA की छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने दो युवक अपने साथ ले गए. युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया शिकायत के अनुसार, BA की छात्रा ने कहा कि 21 अक्टूबर को वह पढ़ने जा रही थी, उसी दौरान पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके पास आए और उन्होंने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठा लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए. दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.
फरीदाबाद: चाचा चौक पर्वतीय कॉलोनी मे नौकरी दिलाने नाम पर युवक से रकम ऐंठी
पीड़िता के बयान पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की है, जिसमें दो युवक हरेंद्र और कपिल को नामजद आरोपी बनाया गया है. सरधना थाना प्रभारी (एसएचओ) देव सिंह रावत ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं के प्रावधानों के तहत बुधवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
NEWS SOURCE : lalluram
