
फरीदाबाद। साइबर ठग ने चाचा चौक पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक बेरोजगार युवक के व्हाट्सऐप पर नौकरी लगवाने का मैसेज भेजकर 57 हजार से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। एनआईटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दुर्गेश बेरोजगार होने की वजह से ऑनलाइन नौकरी तलाश कर रहे थे। दो सितंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें उसे बजाज लिमिटेड कंपनी में नौकरी की पेशकश की गई थी। इसके बाद उनके पास फोन आने लगे। एक युवक ने पीड़ित को फोन कर बताया कि पंजीकरण शुल्क जमा कर दो और आपकी नौकरी पक्की लग जाएगी।
सीएम मनोहर लाल ने किया ऐलान, हरियाणा में हटाए जाएंगे ये टोल टैक्स: Haryana Toll Tax
यह शुल्क वापस भी हो जाएगा। पीड़ित फोन करने वाले युवक की बातों में आ गया और उन्होंने पंजीकरण शुल्क के तौर पर 1,850 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उनसे साक्षात्कार शुल्क के नाम पर 6,500 रुपये जमा करवा लिए गए। फिर कागजात सत्यापन के नाम पर 19,953 रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद एक युवक ने पीड़ित को फोन कर बताया कि तुम्हारी नौकरी लग गई है। यही नहीं आरोपी ने पीड़ित को झांसा देकर पहचान पत्र, लैपटॉप शुल्क और प्रशिक्षण आदि के नाम पर भी अपने बैंक खाते में रुपये जमा करवा लिए। इस तरह आरोपी ठग ने पीड़ित को झांसा देकर कुल 57,674 रुपये की ठगी कर ली।
NEWS SOURCE : livehindustan
