Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » निगम की हजारों स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में मनाई जाएगी इस बार दिवाली

निगम की हजारों स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में मनाई जाएगी इस बार दिवाली

faridabadnews24By faridabadnews24October 28, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

गुरुग्राम:  मिलेनियम सिटी के लोगों को इस बार अंधेरे में दिवाली का त्योंहार मनाना पड़ेगा। नगर निगम की तरफ से बीते दो माह से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिस कारण शहर की सड़कों और गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। नई एजेंसियों का टेंडर नहीं होने के कारण दिवाली पर शहरवासियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ 2017 में स्ट्रीट लाइटें बदलने और इनकी मरम्मत करने का करार हुआ था। कंपनी द्वारा शहर में 82 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई है। दस साल तक कंपनी को इनकर स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव किया जाना था, लेकिन सितंबर माह में निगम व कंपनी के बीच बिलों के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। जिस कारण कंपनी ने अपना निगम के साथ करार को समाप्त कर लिया था। दो माह से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं होने के कारण निगम के पास विभिन्न माध्यमों से दस हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई है। इसमें से निगम ने करीब 30 फीसदी शिकायतों का निपटारा भी किया है।

हिन्दुस्तान की टीम ने शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर रात में पड़ताल की तो शहर की अधिकत्तर सड़कों पर अंधेरा छाया मिला। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह सामने 50 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई है। यहां विश्राम गृह में हर समय वीआईपी अवागमन होता है, लेकिन बावजूद इसके इस सड़क पर 200 मीटर तक अंधेरा छाया मिला। इसके बाद ओल्ड रेलवे रोड़ पर भी 40 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें बंद मिली। सेक्टर-4-7 चौक पर भी काफी संख्या में स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही। यहां भी अंधेरा छाया हुआ था। इसके अलावा पटौदी, सरस्वती एंकलेव, गांव झाड़सा, गांव खांडसा, राजेंद्रा पार्क, लक्ष्मण विहार समेत सैंकड़ों जगहों पर स्ट्रीट लाइटें रात में नहीं जल रही है। शहर के निवासी राजकुमार, विक्रम सैनी ने बताया कि नगर निगम द्वारा बीते दो माह से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है। इस कारण शहर की सड़कों और कॉलोनियों की गलियों में दिन ढहलते ही अंधेरा छा जाता है।

इस कारण महिलाएं और बच्चे रात के समय में घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। रात में लोगों को डर सता रहा है कि अंधेरे में कहीं कोई लूटपाट नहीं हो जाए। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर लगातार निगम अधिकारियों को शिकायत की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। शहरवासियों का आरोप है कि दिवाली का त्योंहार दिपोत्सव का त्योंहार है। इस रोशनी के त्योंहार में अगर निगम अधिकारी शहर को रोशन नहीं करेंगे तो यह निगम अधिकारियों की बड़ी लापरवाही होगी। निगम अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को त्योंहार की इस सीजन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।

स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही निजी एजेंसियों को कार्य अलॉट कर दिया जाएगा। एक नवंबर से शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। दिवाली तक शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें जलेंगी। किसी भी क्षेत्र में अंधेरा नहीं रहने दिया जाएगा।

– विक्की कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।

नंबर गेम

– 82 हजार लगी है शहर में कुल स्ट्रीट लाइटें

– 10 हजार से ज्यादा शिकायतें निगम में हुई है दर्ज

– 20889 सीसीएमएस पैनल से जोड़ी गई हैं स्ट्रीट लाइटें

– 797 सीसीएमएस लगाए गए हैं पैनल

 

NEWS SOURCE :livehindustan

Diwali will be celebrated in darkness this time faridabadnews faridabadnews24 Thousands of street lights of the corporation switched off
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.