
सोशल मीडिया पर हर रोज ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वायरल वीडियो में आधे से अधिक वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही होते हैं। कोई शख्स अपनी पार्टनर के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आता है तो कोई डांस करते हुए रील बनाता दिखता है। अभी कुछ दिन पहले ही एक बहुत अजीब वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कपल एक दूसरे के मुंह में एनर्जी ड्रिंक का कुल्ला करते हुए नजर आए थे। लेकिन अब उससे भी ज्यादा शर्मशार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Faridabad News: कई लोगों के मोबाइल और पर्स उड़ाए, भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जेब कतरों ने बोला धावा
चलती मेट्रो में शख्स ने किया पेशाब
आजकल दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जिसने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई है, वो चलती ट्रेन में पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। जब कुछ लोगों ने उसे रोकते हुए पूछा कि, ‘क्या मजबूरी है, स्टेशन पर उतरकर पेशाब करो।’ तो इस बात का जवाब देते हुए वह बंदा कहता है, ‘यह लास्ट ट्रेन है।’ वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
देखें क्या लिखा, उर्फी जावेद के ‘छोटा पंडित’ बनने पर भड़के शख्स ने दी जान से मारने की धमकी
लोगों ने दिया मिक्स रिएक्शन
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @lavelybakshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘दिल्ली मेट्रो के अंदर पेशाब करने का वीडियो सामने आया।’ वीडियो को देखने के बाद लोग काफी गुस्सा हुए। एक यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे लोग। तो दूसरा यूजर कहता है- ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- पागलपंती की भी हद है। तो वहीं कुछ लोग उस शख्स के प्रति संवेदना दिखाते हुए उसका सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शायद बीमार हो। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- शख्स बीमार हो सकता है। आप देखिए कि वह हरे रंग के बोतल का इस्तेमाल कर रहा है।
यहां देखिए वायरल वीडियो
