
हरियाणा में आज सियासी संडे है और आज कांग्रेस, जजपा, आप के बड़े नेता रैलियों के जरिये अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेंगे। आज फतेहाबाद के टोहाना, रोहतक, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रैलियां होगी।हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज नवंबर को कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे में रैली करने जा रहे हैं. इस रैली को नव संकल्प रैली का नाम दिया गया है. इस रैली के जरिए दुष्यंत चौटाला जीटी रोड बेल्ट पर वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश करेंगे दूसरी तरफ फतेहाबाद के टोहाना में डांगरा रोड स्थित संतोख कॉलोनी में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की ओर से प्रदेशस्तरीय पंचायती राज अधिकार बचाओ रैली है।
पढ़ें क्या है नया नियम, अब 18 साल से कम उम्र के युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
इस रैली में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान सहित अन्य नेताओं व सरपंच एसोसिएशन के लिए मंच पर व्यवस्था की गई है, वहीं दर्शक दीर्घा में हजारों की संख्या में कुर्सियां लगाई गई हैं। हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक में रविवार को मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हुंकार भरेंगे। प्रदेश भर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सियासी संदेश देकर जोश का संचार करेंगे। साथ ही प्रदेश में वार्ड अध्यक्ष बनाए गए 11 हजार नए कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई जाएगी।
NEWS SOURCE : chopaltv
