Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस ने अपनाया ये फॉर्मूला, हरियाणा में अवैध शराब की बिक्री पर लगेगी लगाम

पुलिस ने अपनाया ये फॉर्मूला, हरियाणा में अवैध शराब की बिक्री पर लगेगी लगाम

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

 अवैध शराब की बिक्री रोकने को लेकर हरियाणा पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी

 अभियान के तहत 11 से 20 नवंबर तक प्रदेश में 444 एफआईआर दर्ज तथा 436 लोगों की गिरफ्तारी

 बरामद की गई 11368 देसी बोतल, 1449 अंग्रेजी बोतल, 774 बीयर की बोतले,2352 लीटर लाहन तथा 354 लीटर कच्ची शराब

चंडीगढ़ : पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोजाना अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दाे की धरपकड़ करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक 444 एफआईआर दर्ज करते हुए 436 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दाे को पकड़ने के लिए पुलिस विभाग की कई टीमें जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तुरंत पकड़ा जा सके।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय-समय पर बैठकें करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट ली जाती है ताकि इस दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

आंकड़े सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि उपरोक्त वर्णित समय अवधि के दौरान पुलिस विभाग की टीम द्वारा 11368 देसी बोतल,1449 अंग्रेजी बोतल, 774 बीयर की बोतले,2352 लीटर लाहन तथा 354 कच्ची शराब बरामद की गई है। उन्होंने शराब बिक्री करने वाले ठेकेदारों का आह्वान करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपने आउटलेट पर अवैध शराब की बिक्री न करें।

ऐसा करते पाए जाने पर पुलिस विभाग सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा स्थानीय लोगों से भी अपील की जाती है कि इस प्रकार के अवैध खुर्दाे व नकली शराब बनाने वालो व्यक्तियों की सूचना तुरन्त पुलिस को दे ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सकें। इस बारे में सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Police adopted this formula sale of illegal liquor will be curbed in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.