Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा सरकार मई और जून में 1.38 लाख गरीब परिवारों को राशन बाटेंगी

हरियाणा सरकार मई और जून में 1.38 लाख गरीब परिवारों को राशन बाटेंगी

faridabadnews24By faridabadnews24May 8, 2020No Comments3 Mins Read

कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते देशभर में लगाया गया लॉकडाउन का सबसे ज्यादा गरीब परिवार पर असर पड़ा है। जिसके लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि कोई भी परिवार बुखा न रहीं, सभी के पास राशन समय पर पहुंचे।

हरियाणा सरकार मई और जून में 1.38 लाख गरीब परिवारों को राशन बाटेंगी। यह राशन डिस्ट्रेस राशन टोकन के जरिये मिलेगा। लाभार्थी परिवारों को इसके लिए सिर्फ अपना आधार कार्ड और टोकन दिखाना होगा। ये गरीब परिवार बीपीएल, एएवाई और ओपीएच वर्ग के गरीबों और जरूरतमंद परिवारों से अतिरिक्त है। ये बिना राशन कार्ड वाले या हरे राशन कार्ड वाले चिन्हित किए गए वाकई गरीब परिवार हैं।

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि टोकन सिस्टम से इन अतिरिक्त गरीब परिवारों को राशन वितरण के दौरान यदि किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा हुआ तो इसके लिए संबंधित डिपो चालक और निरीक्षक दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इन परिवारों को जिला स्तर पर गठित की गई लोकल कमेटी की ओर से चिन्हित किया गया है। जबकि इनमें से कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने सीएम के ट्विटर पर अपने दयनीय हालातों से अवगत कराते हुए राशन की मदद मांगी थी।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर आए इन आवेदनों को लोकल कमेटियों को फॉरवर्ड किया था। जिसके बाद इन लोगों को भी सरकार की डिस्ट्रेस राशन टोकन स्कीम में शामिल किया गया।

हरियाणा सरकार ने इसके लिए एफसीआई से हजारों टन अतिरिक्त गेहूं और नेफेड से 120 टन चना दाल मांगी है। एफसीआई से गेहूं प्राप्त होना शुरू हो गया है। जिसे जिला आपूर्ति एवं खाद्य निरीक्षकों पारा उठाना भी शुरू कर दिया गया है । जबकि नेफेड से भी जल्द दाल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं और प्रति परिवार 1 किलो मूंग छिलका की दाल इन गरीब लोगों को बांटी जानी है। यह राशन लोकल कमेटियों की निगरानी में राशन डिपो पर ही बांटा जाएगा।

हालांकि सभी जिला आपूर्ति एवं खाद्य निरीक्षकों की ओर से ऐसे गरीब परिवारों की मैपिंग कर रिपोर्ट खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय को भेजी जा चुकी है। कई जिलों में अभी भी इस तरह के आवेदन लगातार मिल रहे हैं। लिहाजा निदेशालय ने सभी जिला अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 3 दिन में  मैपिंग कार्य को पूरा करें। मैपिंग का काम जिला कमेटियों की ओर से पूरी तस्दीक करने के बाद मैनुअली ढंग से किया जा रहा है। ताकि फर्जी परिवारों को गलत ढंग से राशन वितरण की कोई गुंजाइश न रहे। चिन्हित किए गए परिवारों को कमेटियों की ओर से एक टोकन जारी किया जाएगा। इसी टोकन पर मई और जून में उन्हें निशुल्क राशन मिलेगा। जून का राशन पाने के बाद इस टोकन को वापस जमा करवाना होगा।

चिन्हित किए गए इन गरीब परिवारों में परिवार उन प्रवासी मजदूरों के हैं, जो लॉकडाउन की वजह से पिछले काफी दिनों से यही फंसे हुए हैं। इन प्रवासी मजदूरों ने  हरियाणा का राशन कार्ड न होने का हवाला देते हुए सरकार से राशन की मदद मांगी है। डिस्ट्रेस राशन टोकन स्कीम में सरकार ने इनके आवेदन स्वीकार करते हुए बिना राशन कार्ड वाले इन परिवारों को भी शामिल कर लिया है। मगर डिपो पर टोकन के जरिए राशन लेते वक्त इन्हें अपना आधार कार्ड दिखाना जरूरी होगा।

डिस्ट्रेस राशन टोकन स्कीम के तहत मैपिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। 3 दिन के बाद विभिन्न जिलों में ऐसे अतिरिक्त गरीब परिवारों को राशन वितरण शुरू हो जाएगा।राशन वितरण संबंधी जरूरी दिशानिर्देश सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को भेज दिए गए। इस दौरान कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए भी संबंधित अफसर व डिपो संचालक की जिम्मेदारी तय की गई है।

faridabadnews24 Haryana government will distribute ration to 1.38 lakh poor families in May and June
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस के उड़े होश, कैदी काट रहे सजा या ले रहे मजा?

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.