Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शाे का अनुसरण करके ही सशक्त समाज का निर्माण संभव : लखन सिंगला

स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शाे का अनुसरण करके ही सशक्त समाज का निर्माण संभव : लखन सिंगला

faridabadnews24By faridabadnews24November 27, 2023No Comments4 Mins Read

Faridabad : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय संविधान सभा के सदस्य स्व. रणवीर सिंह हुड्डा को नमन करते हुए कहा कि वे धर्म निरपेक्ष, जनतंत्र की नींव रखने वालों में से एक थे, भले ही वह आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके आदर्श हमारे लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है।

श्री सिंगला आज सेक्टर-17 स्थित रणवीर हुड्डा पार्क में उनकी 108वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान श्री सिंगला व अन्य कांग्रेसजनों ने स्व. रणवीर हुड्डा की अष्टधातु की प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया और उस पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर हुड्डा के प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आज आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है और हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे की समाज से बुराईयों का अंत हो सके। श्री सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा ने सदैव किसान, मजदूर व दबे-कुचले लोगों के हितों की आवाज उठाई और आज जिस प्रकार भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है, उसे देखकर उनकी आत्मा जरूर आहत हो रही होगी, लेकिन अब जल्द ही यह सरकार सत्ताविहिन होगी और हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के नेतृत्व में बहुमत से कांग्रेस की सरकार का गठन होगा।

लखन सिंगला ने भाजपा सरकार पर महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सेक्टर-17 का यह पार्क स्व. रणवीर सिंह हुड्डा के नाम पर है, लेकिन आज इस पार्क की बदहाली अपनी हालत स्वयं बयां कर रही है, पार्क में अव्यवस्थाओं का माहौल है और सायं ढलते ही यहां असामाजिक तत्व शराब आदि भी पीते है, परंतु प्रशासन ने अभी तक इस पार्क के रखरखाव के लिए कारगर कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रशासन का पार्क की अव्यवस्था के बारे में अवगत करवा चुके है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पूरे शहर में आज गंदगी के ढेर लगे हुए है, हर ओर बदबू का माहौल है, वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह से मौन बना हुआ है।

स्मार्ट सिटी कूड़े के ढेरों में तब्दील हो चुकी है, लेकिन लाखों-करोड़ों का कर वसूलने वाले नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शहर की बदहाली को देखकर भी मूकदर्शक बने हुए है। श्री सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि जब हमें स्व. रणवीर हुड्डा जैसे महापुरूषों के आदर्शाे को अपनाते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कुंवर बालू सिंह एडवोकेट,विजेंद्र मावी, सुरेंद्र अग्रवाल,महावीर बिश्नोई,तुलसी प्रधान,उस्मान ठेकेदार,हाजी इरफान,आर डी वर्मा,गुलाब सिंह गुड्ड ,लाला शर्मा ,खुशबू खान, रचना भसिन , कर्मवीर खटाना, विजय कुमार, ओ पी भाटी, बंटी ठाकुर ,बल्लू ,रहिश कुरैशी, अजब सिंह नागर, कपूर चंद अग्रवाल,सूरज ड़ेदा , राजेंद्र खारी, संतलाल,ललित शर्मा, राकेश बिहारी,सुरेंद्र यादव, संदीप गुप्ता, गौरव लूथरा ,अमित लूथरा ,पंकज अग्रवाल, वीरेंद्र वशिष्ठ ,गया लाल गुप्ता ,ताजू ,ओमप्रकाश पंडित, बंटी, अशोक गुप्ता ,राजेश दहिया ,नजर मोहम्मद, रामकृपाल प्रधान, सुनील यादव, महेंद्र प्रधान, नदीम खान, नेहरू शर्मा ,रवि बैसला अंकुर कवर ,पंकज अरोड़ा, आनंद राजपूत ,विनोद रावत ,शिवा कर्दम ,दुर्गा प्रसाद, निशांत ठाकुर ,रवि शेखर, सलमान मंसूरी ,सोनू नागर रहमान सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Building a strong society is possible only by following the ideals of freedom fighters: Lakhan Singla faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.