किराया न दे पाने पर दबंग मकान मालिक ने पीट पीट कर किया घायल

बल्लबगढ़ : मूल रूप से बिहार के रहने वाले कमलेश जो कि पिछले 3-4 साल से चावला कॉलोनी बल्लबगढ़ में किराये पर रहते हैं। लॉकडाउन में किराया न देने की वजह से मकान मालिक ने लोहे की रोड से इन पर हमला किया जिसमें ये गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभी ये ESIC हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पुलिस ने अभी तक की कार्यवाही नही करी है। ये मामला 1 मई का है जिसमें अभी तक उचित कार्यवाही नहीं हो पायी है। उल्टा पुलिस की तरफ से इन्हे समझाया जा रहा है कि मकान मालिक है। आपको झूठे केस में फंसा सकता है।

नरेंद्र मोदी केजरीवाल से लेकर नितीश कुमार तक ट्वीट किया गया है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इनका कंधा टूट चुका है और गंभीर चोटों की वजह से इनकी हालत बहुत खराब है। कोई देखभाल करने वाला भी नहीं है। यहाँ ये अकेले रहते हैं पूरा परिवार बिहार में है कोई लॉक डाउन की वजह से आ भी नहीं सकता।

कृपया मदद करें
वीरेंद्र कुमार
9899772042

You might also like