हरियाणा / रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। जिले में पहली बार कोरोना के मरीज सामने आए हैं। रेवाड़ी के सेक्टर-चार की उस महिला व उसकी बेटी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे बृहस्पतिवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इसके अलावा इस महिला की पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। महिला को उसके बेटे व बेटी के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
रेवाड़ी में पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही अब हरियाणा का एक भी जिला ऐसा नहीं बचा है जहां इस वायरस का संक्रमण ना फैला हो। गुरुवार को महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना वायरस की एंट्री हुई थी।
