
फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को आयोजित होगा। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। करीब 2375 अधिवक्ता सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत में सुबह नौ बजे से ईवीएम से मतदान करेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत करीब नौ पदों के लिए तीन दलों से करीब 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जानकारी के अनुसार इस बार चुनावी मैदान तीन गुटों के प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए संजीव चौधरी गुट से जोगिंद्र नरवत, जेपी अधाना गुट से राकेश रावत और ओपी शर्मा गुट से विजय शर्मा उम्मीदवार है। पिछली बार ओपी शर्मा और जेपी अधाना ग्रुप एक साथ चुनाव में उतरे थे। चुनाव मैदान में तीन महिलाओं ने भी कार्यकारिणी के लिए नामांकन किया है, जिसमें से वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए ज्योती शर्मा, लाईब्रेरियन के लिए अंजू ठाकुर और शिखा शर्मा किस्मत आजमा रही हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र अधाना को चुनाव कमेटी का चेयरमैन और जेपी भाटी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
सुरक्षा के पुख्ता होंगे इंतजाम
चुनाव कमेटी के चेयरमैन सतेन्द्र अधाना ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने का प्रयास तेज किया गया है। सभी दलों से अपली है कि वह शांतिपूर्ण मतदान जरूर करें। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है। साथ ही मांग की गई है कि चुनाव के दौरान समुचित पुलिस की व्यवस्था की जाए। मतदान इस बार भी ईवीएम से कराए जाएंगे। 15 दिसंबर को ही शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी।
तीनो गुट के अपने-अपने मुद्दे
अधिवक्ता ओपी शर्मा गुट ने बताया कि उनके गुट से प्रत्याशी विजय शर्मा विभिन्न मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में हैं। चुनाव जीतने पर उनके गुट द्वारा अदालत परिसर में पार्किंग की समस्या खत्म किया जाएगा। कूपन से पार्किंग का ठेका खोला जाएगा। वकीलों के साथ होने वाली बत्तीमीजी को रोका जाएगा। चैंबर से कब्जे हटाए जाएंगे। कीलों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ लाइब्रेरी को हाईटेक बनाया जाएगा। वकीलों को पढने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
अधिवक्ता जेपी अधाना ने बताया कि उनके गुट का मुख्य मुद्दा बिजली बिल व लिफ्ट का निर्धारित किस्त को समय पर अदा करना, जिला अदालत का रंग-रोबन करना, भष्ट्राचार खत्म करना, वकीलों के बैठने के लिए सीटों की व्यव्स्था करना आदि है। उन्होंने बताया कि एक हजार से अधिक ऐसे वकील हैं, जिनके लिए अदालत परिसर में बैठने की व्यवस्था नहीं है।
NEWS SOURCE : livehindustan
