
Faridabad :आम आदमी पार्टी के एन आई टी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी और लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बदलवाव यात्रा को लेकर पाली,पावटा,कुरेशिपुर, आलमपुर,पाखल,माँगर, मोहताबाद ,धौज और एन आईटी 86 विधानसभा के अन्य गॉव का दौरा किया जंहा पर ग्रामवासियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और कहा कि इस बार एक मौके हरियाणा के लाल केजरीवाल को जरुर देंगे और एन आईटी 86 विधानसभा में बदलाव लाकर रहेंगे।इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिंद्र भाटी,ब्लॉक अध्यक्ष रवि डागर, सतीश ,भोपाल,राजकुमार,नीरज और अन्य पदाधिकारी भी साथ रहे।ग्रामवासियों ने सभी क्रांतिकारी साथियों का फूलमालाओं और मिठाई खिला बदलवाव में साथ देने का वचन दिया।

