
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर और महिला थाना एनआइटी की संयुक्त टीम ने रविवार रात सेक्टर-21 देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से ग्राहक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गिरोह की सरगना महिला भी शामिल है। वह उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की युवतियों से व्यापार कराती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार पुरुष आरोपियों की पहचान विमल, प्रदीप के रूप में हुई है। विमल उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित गांव जाललाबाद का रहने वाला है। मौजूदा समय मे वह गांव बड़ौली मे रहता है। महिला आरोपी मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली है। वर्तमान में फरीदाबाद में रहती है। वहीं प्रदीप मलेरना रोड बल्लबगढ़ में रहता है। आरोपी प्रदीप ग्राहक के रूप में मौके पर मौजूद था।
एसीपी विनोद को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी विमल जिस्मफरोशी के लिए लड़कियां सप्लाई करवाता है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते एसीपी विनोद के नेतृत्व में महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सविता, क्राइम ब्रांच बॉर्डर व पुलिस चौकी अंखीर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर विमल के पास भेजा। साथ ही उससे लड़की सप्लाई करने की बात कही। इसके बाद विमल ने अपनी गाड़ी में तीन लड़कियां दिखाइंर्। फर्जी ग्राहक बने पुलिसकर्मी उन्हें दो हजार रुपये दिए। फर्जी ग्राहक बने पुलिसकर्मी का इशारा मिलते ही आरोपी को लड़कियों समेत काबू किया गया। उससे दिए गए दो हजार रुपये भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी विमल ने बताया कि वह वाहन चालक है। गिरफ्तार महिला उसे मासिक 15 हजार रुपये देता है। ग्राहक की तलाश पर उसे कमीशन दिया जाता है।
छह लड़कियों को पूछताछ के बाद छोड़ा
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मौके से पांच-छह लड़कियों भी हिरासत में लिया गया। सभी महाराष्ट्र, सिक्किम, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ के बाद सभी लड़कियों का मेडिकल जांच कराया गया। साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
