पंचकूला में पुलिस थाने की महिला कुक कोरोना पॉजिटिव है। महिला पंचकूला सेक्टर 5 पुलिस थाने की कुक है। आपको बता दें कि 3 दिन पहले ही 83 पुलिस अधिकारियों व पुलिस मुलाजिमों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे।
उनमें से कुछ के सैंपल की रिपोर्ट आने पर यह खुलासा हुआ है। जिसमें महिला कुक पॉजिटिव मिली है।
अब स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन महिला को को ढूंढ कर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की प्रक्रिया में जुटा है। साथ ही महिला के परिवार व संपर्क में आए लोगों की पहचान करके उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : जो कर्मचारी गंभीर रूप से विकलांग हैं उन्हें ड्यूटी के लिए नहीं बुलाया जाए
देखें, शिक्षा विभाग ने फीस को लेकर पांचवा पत्र निकाल कर प्राइवेट स्कूल संचालकों को चेताया है
