Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में ट्रैक से एक हजार मीटर लंबा केबल चोरी, चोरों के निशाने पर दिल्ली मेट्रो

फरीदाबाद में ट्रैक से एक हजार मीटर लंबा केबल चोरी, चोरों के निशाने पर दिल्ली मेट्रो

faridabadnews24By faridabadnews24December 30, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद से गुजर रहे मेट्रो ट्रैक भी चोरों के निशाने पर आने लगे हैं। सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास दो दिनों में ट्रैक पर बिछे एक किलोमीटर से अधिक लंबाई के आरसी केबल चुरा ले गए। डीएमआरसी के अधिकारियों की शिकायत पर मेट्रो थाना की पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, डीएमआरसी के अधिकारी हरि सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह उनकी पोस्टिंग अजरौंदा मेट्रो डिपो पर है। 26-27 दिसंबर की रात जानकारी मिली कि सेक्टर-28 और बड़खल मेट्रो स्टेशन बीच स्थित एलिवेटेड ट्रैक के उपर लगे आरसी केबल कटे हुए हैं। सूचना मिलते ही इंजीनियर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया तो पाया कि करीब 60 मीटर केबल की चोरी हुई है।

हरि सिंह ने पुलिस को अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि चोरों ने उसी स्थान पर 25-26 दिसंबर की रात भी करीब 1125 मीटर आरसी केबल चुराए हैं। इससे डीएमआरसी को काफी नुकसान हुआ है। मेट्रो थाना की पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मेट्रो स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

आरसी केबल की मदद से होता है मेट्रो का संचालन

आरसी केबल मेट्रो ट्रैक पर बिछाया जाता है। जानकार का कहना है कि बिजली से मेट्रो के संचालन के लिए दो तरह के केबल का इस्तेमाल किया जाता है। एक तो ओवरहेड होता है, जिससे संचालन के लिए कंरट मिलता है। वहीं दूसरा ट्रैक पर बिछा आरसी केबल होता है, इससे मेट्रो के इंजन को रिटर्न करंट मिलता है, इससे मेट्रो संचालन में गति मिलता है।

इस तरह से दिया होगा अंजाम

दिल्ली-आगरा हाईवे पर मेट्रो स्टेशन से सटे कई फुट ओवर ब्रिज बने हैं। इसके अलावा कई बिजली और अन्य खंभे भी एलिवेटेड मेट्रो से लगभग सटे हैं। ऐसे में आशंका है कि चोर उक्त को साधन बनाकर ऐलिवेटेड ट्रैक पर चढ़े होंगे और वारदात को अंजाम दिए होंगे। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर को रस्सी के सहारे एलिवेटेड ट्रैक से उतरते ही भी देखा गया है।

-इंस्पेक्टर सुरेन्द्र, प्रभारी, मेट्रो थाना, ”डीएमआरसी के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द मामले में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार होंगे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।”

NEWS SOURCE : livehindustan

Cable de mil metros de longitud robado de la vía de Faridabad faridabadnews faridabadnews24 Metro de Delhi objetivo de ladrones
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

17 साल की नाबालिग मां के नवजात को बेचने का आरोप, प्राइवेट अस्पताल सील, इंसानियत शर्मसार!

October 15, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.