
Haryana News: हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों को अब सरकार की तरफ से फ्री में मोबाईल फोन दिये जा रहे हैं ताकि उसमें ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जा सके। इसी योजना के तहत प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर वर्करों और हैल्परों को मोबाइल फोन बांटे जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास अटेली की ओर से खंड में कार्यरत सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी वर्कर्स को नववर्ष के मौके पर सोमवार को विभाग की ओर से मोबाइल फोन बांटे गए।
अटेली खंड की 216 वर्कर्स व 8 सुपरवाइजर को मोबाइल फोन के साथ उनकी सुरक्षा के लिए कवर के साथ हर माह 250 रुपए का रिचार्ज भी विभाग की ओर से मिलेगा। कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव व सीडीपीओ सरला यादव ने बताया कि विभाग 0 से 5 वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषक आहार के साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल करनी पड़ती है। वर्कर व सुपरवाइजरों को फोन मिलने से उनकी कार्यदक्षता में सुधार होगा। इन्हें हर दिन रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजनी पड़ती थी। पहले अपने ही फोन से यह रिपोर्ट भेजी जाती थी, लेकिन अब सरकार की तरफ से नि:शुल्क मुहैया करवाये गये हैं।
NEWS SOURCE : chopaltv
