
फरीदाबाद: नूंह हिंसा से चर्चा में आए बिट्टू बजरंगी को मोबाइल फोन पर कॉल कर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। उनकी शिकायत पर सारन थाना में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित बिट्टू बजरंगी संजय एन्क्लेव में रहते हैं। वह नूंह में पिछले साल हुए हिंसा में उत्पात मचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, हथियार लहराने आदि का आरोप है। मौजूदा समय में वह उस मामले में जमानत पर जेल से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि नए साल के दिन उनके मोबाइल पर किसी ने कॉल किया। कॉल करने वाले व्यक्ति हालचाल पूछने के बाद गाली-गलौज करने लगा।
इसपर बिट्टू ने उसका नाम-पता भी पूछा। आरोप है कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे ढूढ़ने की भी बात बताया है। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि दिसंबर 2023 में बिट्टू के भाई महेश को किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जलाने का प्रयास किया था। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा एसआईटी भी गठित की गई है। सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बावजूद आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
