Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखें अब कौन कौन बने हैं नये पदाधिकारी ?, हरियाणा में भाजपा ने गठित की नई टीम

देखें अब कौन कौन बने हैं नये पदाधिकारी ?, हरियाणा में भाजपा ने गठित की नई टीम

faridabadnews24By faridabadnews24January 4, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारी चल रहे थे। अब सैनी ने 22 में से आधे यानी 11 जिलों के प्रधान बदले हैं। यानी संगठन में पचास प्रतिशत बदलाव किया गया है।

आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नायब सिंह सैनी द्वारा बदलाव किया गया है। संगठन में सात महिलाओं को जगह मिली है। इतना ही नहीं, पहली बार किसी महिला को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली बतौर प्रदेश महामंत्री अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी को प्रदेश महामंत्री पद से हटाया गया है। उन्हें संगठन में अभी कोई ओहदा नहीं दिया गया है। तीसरे महामंत्री एडवोकेट वेदपाल को भी पद से हटा दिया गया है। इन दोनों की जगह अब हिसार के सुरेंद्र पूनिया और पानीपत की डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

महामंत्री पदों पर सैनी ने जातिगत संतुलन बनाने की कोशिश की है। ब्राह्मण, जाट और वैश्य को प्रतिनिधित्व देकर उन्होंने सोशल इंजीनियरिंग के भी संकेत दिए हैं। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष के सात पदों में से छह पर नये चेहरे सैनी लेकर आए हैं।

जीएल शर्मा ही अपनी जगह पर कायम रहे हैं। बाकी छह प्रदेश उपाध्यक्ष पदों पर एडवोकेट वेदपाल, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, बंतो कटारिया, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल तथा गढ़ी-सांपला-किलोई हलके से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुकाबले चुनाव लड़ चुके सतीश नांदल को नियुक्त किया है। विपुल गोयल और संतोष यादव का 2019 में सिटिंग विधायक होने के बावजूद भाजपा ने टिकट काट दिया था।

बता दें कि भाजपा हाईकमान ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी हुई है। उनकी नियुक्ति चूंकि कुछ समय पूर्व ही हुई है। ऐसे में इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। प्रदेश सचिव के सात पदों में से पांच पर नये चेहरे नायब सैनी ने दिए हैं।

कुरुक्षेत्र के राहुल राणा और रोहतक की रेणु डाबला प्रदेश सचिव पदों पर पहले की तरह बनी रहेंगी। नये चेहरों में सुरेंद्र आर्य (सिरसा), कैप्टन भूपेंद्र सिंह (हिसार), गार्गी कक्कड़ (गुरुग्राम), नसीम अहमद (नूंह) और उमेश शर्मा (सोनीपत) शामिल हैं।

मंगला की जगह बंसल होंगे कोषाध्यक्ष : सैनी ने रोहतक के अजय बंसल को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक यह जिम्मेदारी पलवल के विधायक दीपक मंगला के पास थी। वहीं पंचकूला के वीरेंद्र गर्ग पहले की तरह सह-कोषाध्यक्ष बने रहेंगे।

रोहतक के गुलशन भाटिया पहले की तरह कार्यालय सचिव रहेंगे। सह कार्यालय सचिव पद पर कमल अवस्थी की जगह अब भूपेश खुराना को ड्यूटी सौंपी है। गुरुग्राम के अरुण यादव पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख होंगे। उनकी नियुक्ति पिछले माह ही सैनी ने की थी।

11 जिलाध्यक्षों पर सैनी ने जताया भरोसा : 22 मौजूदा जिलाध्यक्षों में से 11 अपने पदों पर बने रहेंगे। बाकी 11 जिलों के नये जिलाध्यक्ष बनाए हैं। पंचकूला में अजय शर्मा की जगह दीपक शर्मा को जिला प्रधान बनाया है। अंबाला में राजेश बतोरा को बदल कर उनकी जगह मनदीप राणा को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

यमुनानगर में राजेश सपड़ा, कुरुक्षेत्र में रवि बतान, कैथल में अशोक गुर्जर, करनाल में योगेंद्र राणा, रोहतक में रणबीर सिंह ढाका, जींद में राजू मोर, पलवल में चरण सिंह तेवतिया, रेवाड़ी में प्रीतम चौहान, नूंह में नरेंद्र पटेल, महेंद्रगढ़ में दयाराम यादव और फतेहाबाद में बलदेव ग्रोहा जिलाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

पानीपत में डॉ. अर्चना गुप्ता की जगह दुष्यंत भट्ट, सोनीपत में तीर्थ सिंह राणा की जगह जसबीर दोदवा, फरीदाबाद में गोपाल शर्मा की जगह राजकुमार वोहरा, भिवानी में शंकर धुप्पड़ की जगह मुकेश गौड़, हिसार में कैप्टन भूपेंद्र सिंह की जगह आशा खेदड़, झज्जर में विक्रम कादियान की जगह राजपाल जांगड़ा, सिरसा में आदित्य देवीलाल चौटाला की जगह निताशा सिहाग, गुरुग्राम में गार्गी कक्कड़ की जगह कमल यादव और चरखी दादरी में सतेंद्र परमार की जगह प्रदेशाध्यक्ष ने डॉ़ किरण कलकल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.