Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, ‘मेरे पास हैं अश्लील वीडियो, जहां बुलाऊंगा वहां आना होगा’

फरीदाबाद : ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, ‘मेरे पास हैं अश्लील वीडियो, जहां बुलाऊंगा वहां आना होगा’

faridabadnews24By faridabadnews24January 7, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 11वीं मेडिकल साइंस कक्षा की छात्रा को एक छात्र ने इस कदर परेशान किया कि उसने स्कूल और ट्यूशन जाना छोड़ दिया है। परेशान होकर उसने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। लेकिन छात्रा और उसके स्वजन को अभी भी डर सता रहा है कि कहीं छात्र कोई अनहोनी न कर दे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आरोपित छात्र ने साथ पढ़ने वाली छात्रा की जबरदस्ती वीडियो बनाई और फोटो खींची। इन वीडियो और फोटो को मां के पास पहुंचाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। छात्रा ने इस मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित इन फोटो और वीडियो को लेकर कहता है कि वह जहां पर बुलाएगा, वहीं पर उसे आना होगा। पीड़ित छात्रा ने ये बात अपनी मां काे बताई तो उसकी मां ने आरोपित का नंबर ब्लॉक करवा दिया और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा।

छात्रा की मां को भेजा अश्लील वीडियो

आरोप है कि आरोपित ने कक्षा में पीड़ित को धमकी दी कि यदि उसका फोन नंबर नहीं उठाया तो उसके साथ बुरा होगा। पीड़ित का कहना है कि उसके मना करने के बाद उसने उसकी फोटो और वीडियो उसकी मां के पास भेज दी। आरोपित ने पीड़ित की मां को फोन करके कहा कि उसे पता है कि पीड़ित के पिता विदेश में काम करते हैं। घर पर पीड़ित और उसकी मां दोनों अकेली रहती हैं।

आरोपितों ने वीडियो और फोटो वायरल किया

पीड़ित के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ स्कूल के प्रधानाचार्य से शिकायत कर दी। आरोप है कि उनके घर दो पुरूष व एक महिला आई। उन्होंने कहीं भी शिकायत न करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित छात्र छात्रा को आते-जाते परेशान करता रहा। चार जनवरी को पीड़ित को स्वजन फिर स्कूल ले गए। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आरोपित की माता बिहार में है। आरोपित की तरफ से दो लड़की और दो लड़के स्कूल में आए थे। पीड़ित का कहना है कि कल से उनके किसी दोस्त ने वीडियो और फोटो भेजे हैं, जो किसी ग्रुप में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया

आदर्श नगर थाना प्रभारी संजय कुमार से कहा है कि आरोपित के डर की वजह से छात्रा न तो स्कूल जा पा रही है और न ही ट्यूशन पढ़ने। आरोपित ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि उन्होंने छात्र को स्कूल से बाहर निकाल दिया है, ताकि अन्य कोई छात्र इस तरह की हरकत न करें।

NEWS SOURCE : jagran

'I have obscene videos Faridabad: Troubled by blackmailing faridabadnews faridabadnews24 the student left school you will have to come wherever I call you'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

17 साल की नाबालिग मां के नवजात को बेचने का आरोप, प्राइवेट अस्पताल सील, इंसानियत शर्मसार!

October 15, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.