स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रिय व शाखाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों की तरफ से आरएम ने उपायुक्त को सौंपा 2 लाख का चैक

हरियाणा / कुरुक्षेेत्र : उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष और हरियाणा कोरोना राहत कोष के लिए लोग, समाज सेवी संस्थाएं तथा बैंकिंग क्षेत्र के लोग भी आर्थिक सहयोग कर रहे है। इस राशि से कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। इस विकट परिस्थिति में सरकार का सहयोग करके लोग सराहनीय कार्य कर रहे है।

वे सोवमार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रिय कार्यालय कुरुक्षेत्र के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कुरुक्षेत्र के क्षेत्रिय प्रबंधक रणसिंह, मुख्य प्रबंधक राजकुमार, उप प्रबंधक योगेन्द्र सरदाना ने क्षेत्रिय कार्यालय और शाखाओं के करीब 125 अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा कोरोना वायरस की बिमारी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एकत्रित की गई 2 लाख रुपए की राशि का चैक उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा को सौंपा है। उपायुक्त ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्षेत्रिय शाखा द्वारा कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सेनिटाईजर, गलब्स व अन्य वस्तुएं भी उपलब्ध करवाने का काम किया है। इस विकट परिस्थिति में सहयोग करना एक सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी घोषित की जा चुकी है। इस महामारी से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। इसलिए इस महामारी के दौरान जरुरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। ऐसे अवसर पर समाज सेवी संस्थाओं व दानी सज्जनों द्वारा बढ़चढकर सहयोग करना चाहिए। इस विकट परिस्थिति में कुरुक्षेत्र के लोग और संस्थाए बढ़चढक़र मदद कर रही है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रिय प्रबंधक रणसिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से पहले भी राष्ट्रीय

स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 2 दिन का वेतन यानि 100 करोड़ रुपए का योगदान प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दिया जा चुका है।

You might also like