
फरीदाबाद: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के संजय एन्क्लेव स्थित आवास पर बुधवार शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने बिट्टू के भाई महेश पांचाल की मौत पर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें उचित न्याय मिलेगा।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और ओल्ड फरीदाबाद से विधायक नरेन्द्र गुप्ता भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि 13-14 दिसंबर की रात को चाचा चौक के पास स्थित बाबा फल एवं सब्जी मंडी में बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल को कुछ शरारती तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया था।
हमले के दौरान महेश ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। इसके बाद उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर कुछ दिनों तक इलाज कराया। बाद में स्थिति गंभीर होने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। जहां आठ जनवरी की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बिट्टू के समर्थकों ने पुलिस पर लापरवाही का अरोप लगाया था।
NEWS SOURCE :
