प्रफुल भारद्वाज को मिली प्रचारक की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में चल रही जनहित योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिये वैचारिक रूप से बनाई गई प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार के आईटी विभाग में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय कार्यकर्ता प्रफुल भारद्वाज को राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज व राष्ट्रीय संयोजक आईटी विभाग सौरव शर्मा व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आयुष कौशिक जी द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रचारक नियुक्त किया गया है।

अभियान के मार्गदर्शक मंडल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू जी, भारत सरकार में आयुष मंत्री श्री यशको श्रीपद नायक, एवं राज्यसभा सांसद डा. डी.पी. वत्स के मार्गदर्शन में उक्त निर्णय लिया गया। प्रफुल भारद्वाज ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है में उसे पूरी इमानदारी एवं लगन के साथ कार्य करूंगा वह प्रधानमंत्री जी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा में मीडिया को बताना चाहता हूं कि में किसी करोड़पति व अरबपति का पुत्र नहीं हूं ना ही में राजनीतिक परिवार से नहीं हूं में जिला बुलंदशहर गांव कहरोला के साधारण परिवार में जन्मा एक किसान श्री सुमेश कुमार शर्मा जी का पुत्र हूं और मुझे गर्व है कि में उस पार्टी का कार्यकर्ता हूं जहां परिवारवाद नाम मात्र है!

You might also like