कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हजारों शिक्षक गैर शिक्षक पेंशनर्स वेतन को तरसे, खस्ताहाल कुवि प्रशासन की मेहरबानी से आई यह नौबत, कुवि प्रवक्ता सैलरी की जगह ऑनलाइन क्लासेस का राग अलापते नजर आए।
प्रदेश की सबसे पुरानी व नेक ए ग्रेड यूनिवर्सिटी इस कदर कंगाल व खस्ताहाल हो चली है कि उसमें 400 शिक्षकों, 1400 गैर शिक्षकों, 700 आउट सोर्स कर्मियों व 3000 पेंशनर्स को वेतन का टोटा हो गया है। जिसके चलते सब में हाहाकार मची है। विश्वविद्यालय की कुलपति भी प्रतिनिधिमंडल को दो बार आश्वासन रूपी लॉलीपॉप दे चुकी हैं। लेकिन समाधान नहीं हुआ है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रवक्ता संजीव शर्मा ने कहा कि कुवि प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है, दो बार कुलपति से मिल चुके हैं। लेकिन तनख्वाह नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि जिनके बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं, जिन्होंने हाउस लोन लेना है या गैर शिक्षक कर्मचारियों को गेहूं लेना है सब परेशान हैं। वहीं विश्वविद्यालय प्रवक्ता से जब बात करनी चाही तो जनाब फरमाते हैं कि ऑनलाइन क्लासेस चल रही है। सभी कोर्स कंप्लीट हो चुके हैं लेकिन जब उनसे पूछा गया कि तनखा कब मिलेगी तो उन्होंने कहा कि सकारात्मक बात चल रही है। जल्दी तनख्वाह मिल जाएगी जब उनसे पूछा गया कि शिक्षक गैर शिक्षक पेंशनर्स तनख्वा का बजट कितना है, तो जनाब कुछ भी नहीं बता पाए।
