Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिखें स्टाइलिश, कूल, टैटू बनवाने के हैं शौकीन, ये हैं इस साल के 5 ट्रेंडी टैटू डिजाइन, ट्राई करें

दिखें स्टाइलिश, कूल, टैटू बनवाने के हैं शौकीन, ये हैं इस साल के 5 ट्रेंडी टैटू डिजाइन, ट्राई करें

faridabadnews24By faridabadnews24January 16, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Tattoo Trend in 2024: आजकल आप अधिकतर टीनएजर लड़के-लड़कियों में टैटू बनवाने का जबरदस्त क्रेज देख सकते हैं. पिछले कुछ सालों से टैटू ने जबरदस्त तरीके से फैशन में अपना कब्जा जमाया है. हालांकि, टैटू कोई नया नहीं है. गावों-देहात में महिलाओं, पुरुषों के हाथों पर गोदना कला आप आज भी देख सकते हैं. टैटू इसी का मॉर्डन रूप है, जिसमें कई तरह के यूनिक डिजाइन टैटू आर्टिस्ट शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर बनाते हैं. हाथ, पीठ, गर्दन, पेट, कमर, सीना, उंगली पर आप टैटू के खूबसूरत डिजाइन बनवा सकते हैं. यदि आपको भी टैटू बनवाने का जबरदस्त शौक तो डालिए 2024 में कौन-कौन से ट्रेंडी और खूबसूरत टैटू डिजाइन हैं ट्रेंड में.

01
Canva

इस साल टैटू डिजाइन में जो ट्रेंड फैशन में रहेंगे, उनमें मिनिमलिस्टिक स्टाइल, डेंटी इंक डिजाइन, एलिएंस टैटू, फ्लोरल पैटर्न, इनफिनिटी साइन, एनिमे-इन्सपायर्ड टैटू आदि शामिल हैं. ये टैटू डिजाइन बेहद ही खूबसूरत लगते हैं और बॉयज एंड गर्ल्स को ये पसंद भी खूब आते हैं. तो आपको भी पहली बार टैटू बनवाना है तो इनमें से कुछ ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि ये 2024 के ट्रेंडी टैटू डिजाइंस हैं.

02
Canva

मिनिमलिस्टिक स्टाइल टैटू- आप इस बार मिनिमलिस्टिक स्टाइल (Minimalistic styles) वाले टैटू बनवा सकते हैं. ये इस साल ट्रेंड में है. मिनिमलिस्टिक डिजाइन में छोटे-छोटे टैटू बनाए जाते हैं, जिसमें फूल, पत्ते, चांद, सितारे, आंखें, तितली, ट्राएंगल, सर्किल आदि शामिल होते हैं. ये देखने में बेहद ही यूनिक और खूबसूरत लगते हैं. आप इसे पीठ, गर्दन, हाथ, कलाई, कमर पर कहीं भी बना सकते हैं. आमतौर पर इसमें ऐसे डिजाइन शामिल होते हैं जो स्पष्ट रेखाओं, सुंदर सरल आकृतियां होती हैं, जो किसी विचार, भावना को दर्शाती हैं.

03
Canva

फ्लोरल पैटर्न टैटू- फ्लोरल पैटर्न कपड़ों के फैशन ट्रेंड में तो हमेशा ही इन रहता है, इस बार टैटू में भी फ्लोरल डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें तरह-तरह के फूलों वाले डिजाइन में टैटू बनाए जाते हैं.

04
Canva

इनफिनिटी साइन- टैटू आर्टिस्ट्स के अनुसार, हर साल की तरह इस वर्ष भी इनफिनिटी साइन (infinity signs) टैटू डिजाइन ट्रेंड में बने रहेंगे. वास्तव में, यह अब तक का सबसे लोकप्रिय टैटू डिज़ाइन है.

05
Canva

एनिमे-इन्सपायर्ड टैटू- इस तरह का टैटू टीनएजर्स में काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें एनिमेटेड फेवरेट कार्टून या अन्य कोई कैरेक्टर, आइकॉनिक सिम्बल्स बॉडी पर टैटू के रूप में डिजाइन करवाया जा सकता है. इस तरह के टैटू के अपने कुछ भाव, अर्थ या फिर प्रतीक (Symbol) होते हैं. इसमें आप भगवान की छवि भी टैटू के रूप में बनवा सकते हैं.

06
Canva

इसके अलावा, उंगलियों पर भी अब अक्षर, शब्द, किसी का नाम, बेहद छोटे-छोटे मार्क, चिन्ह भी टैटू में बनवा सकते हैं. संभावना है कि अगले वर्ष AI-generated tattoos भी ट्रेंड में आ जाएं.

NEWS SOURCE : news18

are fond of getting tattoos cool faridabadnews faridabadnews24 Look stylish these are the 5 trendy tattoo designs of this year try them.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

जानें आपके लिए क्या है बेस्ट, फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर

July 18, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.