
चंडीगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हरियाणा के कई शहरों से रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। हरियाणा सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिख दिया है। हरियाणा से अयोध्या के लिए फरवरी महीने से बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।
बसों के अलावा चलेंगी ट्रेनें
सरकार इसकी शुरुआत तीन बड़े शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत से करने जा रही है। इसके साथ ही रोहतक भी ट्रेन के जरिये सीधा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़ेगा। इसके लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है।
ट्रेन सप्ताह में चार दिन चला करेंगी
बठिंडा से चलकर यह ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ व अयोध्या होते हुए बनारस तक पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में चार दिन मंगलवार, वीरवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। हिसार, फतेहाबाद और जींद से भी ट्रेनें चलेंगी।
NEWS SOURCE : jagran
