Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: सेक्टर-15ए निवासी एक बुजुर्ग दंपति को घर में तीन दिन तक डिजिटली अरेस्ट कर साइबर ठगों ने करीब 46 लाख रुपये ऐंठ लिए

फरीदाबाद: सेक्टर-15ए निवासी एक बुजुर्ग दंपति को घर में तीन दिन तक डिजिटली अरेस्ट कर साइबर ठगों ने करीब 46 लाख रुपये ऐंठ लिए

faridabadnews24By faridabadnews24January 20, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: सेक्टर-15ए निवासी एक बुजुर्ग दंपति को घर में तीन दिन तक डिजिटली अरेस्ट कर साइबर ठगों ने करीब 46 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने पीड़ित को अमेरिका (यूएसए) में पुलिस द्वारा रेप के मामले में उनके बेटे को गिरफ्तार करने का झांसा दिया था। साथ ही किसी से बात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़ित तीन दिनों में आरोपियों के बैंक खाते में पैसे जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने उनका पीछा छोड़ा।

पुलिस के अनुसार करीब 75 वर्षीय पीड़ित एक बैंक से प्रबंधक के पद से रिटायर्ड हैं। वह अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-15ए में रहते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि 12 दिसंबर-2023 को उनके मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से एक व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को यूएसए पुलिस का अधिकरी बताया। कॉल करने वाला व्यक्ति अंग्रेजी और टूटी-फूटी हिंदी में बात कर रहा था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपका बेटा यूएसए में रहता है। आईटी प्रोफेशनल आपके बेटे को यूएसए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पासपोर्ट, कार और मोबाइल फोन आदि जब्त कर लिए हैं। ऐसे में उससे बात नहीं हो सकती। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने धमकी देकर किसी को बताने से मना किया। आरोपियों ने पीड़ित को बेटा बताकर एक व्यक्ति से बात भी कराई। बात करने वाला व्यक्ति रो कर बचाने के साथ पैसा दे देने की बात कह रहा था। पीड़ित ने बताया कि इससे वे काफी डर गए। 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आरोपी पीड़ित को घर में डिजिटली अरेस्ट कर कई बार में करीब 46 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसा मिलने के बाद उन्हें छोड़ा।

फरीदाबाद नगर निगम वार्डबंदी का निकला ड्रा

इसलिए आए झांसे में 

जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों के फोन काटने के बाद अपने बेटे से लगातार संपर्क करने की कोशिश की।, लेकिन उसने कॉल रीसिव नहीं किया। इससे डर के साथ उसकी गिरफ्तारी की आशंका और बढ़ गई और वह आरोपियों के झांसे में आ गए।

घर से बाहर निकलने के लिए भी मना किया था

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित को किसी को बताने के साथ घर से बाहर निकलने से भी मना किया था। ऐसा करने पर बेटे के साथ गंभीर परिणाम होने की धमकी दी गई थी। ऐसे में पीड़ित न तो कहीं गए और डर के चलते न ही पुलिस व रिश्तेदार-जानकारों को कुछ बता पाए।

खातों का ब्योरा न होने से केस दर्ज करने में हुई देर

साइबर थाना सेंट्रल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने जब शिकायत दी थी, उस समय उन्होंने पैसे भेजने वाले खातों का विवरण नहीं दिया था। वह साइबर ठगों के बैंक खातों को भूल गए थे। उन्होंने गुरुवार को खातों का विवरण दिया। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।

मिलने पहुंचीं मशहूर कथावाचक जया किशोरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से

बेटे से बात होते ही ठगी का पता चला

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने 16 दिसंबर को एक बार फिर अपने बेटे के मोबाइल फोन पर कॉल किया। इस बार उनके बेटे ने कॉल उठा लिया। कॉल उठाने के बाद पीड़ित ने बेटे से पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की बात पूछी। इसपर बेटे ने किसी प्रकार की गिरफ्तारी से इनकार किया और कहा कि उसे यूएसए पुलिस ने कभी गिरफ्तार नहीं किया है। वह किसी मामले में आरोपी नहीं है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित दंपति का बेटा दो साल से अधिक समय से अमेरिका में रह रहा है।

यह है डिजिटल अरेस्ट

साइबर एक्सपर्ट की मानें तो डिजिटली अरेस्ट में किसी व्यक्ति को उनके मोबाइल फोन पर डाउनलोड ऐप से लगातार जुड़े रहने को मजबूर किया जाता है। ऐप पर लगातार चैटिंग, ऑडियो-विडियो कॉल कर उसे ऐप से लॉग आउट नहीं होने दिया जाता है।

NEWS SOURCE : livehindustan

Faridabad: Cyber ​​thugs extorted about Rs 46 lakh by digitally arresting an elderly couple resident of Sector-15A at home for three days. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

बदरपुर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच, CJP प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कांग्रेस कार्यकर्ता हाउसअरेस्ट

October 10, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.