फऱीदाबाद :मासिक धर्म स्वच्छता दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन आज भी इसकी जागरूकता का अभाव है । वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा कई सालों से लगातार जरूरतमंद परिवार की बेटियों और महिलाओं को प्रत्येक महीने सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जा रहे है और महिलाओं और बेटियों को मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक किया जा रहा है ।
रविवार को वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा सेक्टर 10 के अपना पार्क एच ब्लॉक में घरों में काम करने वाली जरूरतमंद महिलाओं और बेटियों को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। वुमन्स पावर के सैनिटरी नैपकिन वितरण में सेक्टर 10 एच ब्लॉक की आर. डब्ल्यू. ए. की महिला कमेटी की लीगल एडवाइजर श्रीमती गुंजन अरोरा और उनके साथ कमेटी की अन्य महिलाओं का सहयोग प्राप्त हुआ इसके लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। वुमन्स पावर संस्था से प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी और यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट डॉली कपूर उपस्थित रही।