Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, मुखबिरी के शक में युवक की हत्या, बाइक पर बैठाकर ले गए दूर

Faridabad: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, मुखबिरी के शक में युवक की हत्या, बाइक पर बैठाकर ले गए दूर

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: गांव झाड़सेंतली में बुधवार शाम सात बजे एक दुकानदार की गांव के ही दो युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम होगा।

झाड़सेंतली गांव के रहने वाले नेत्रपाल ने बताया कि उसके 33 वर्षीय भाई इंदरजीत के एक बेटा व एक बेटी है। इंदरजीत राजीव कॉलोनी में किराने की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह बुधवार शाम को वह दुकान पर था। तभी वहां गांव के नितेश व मोहित आए। उससे कहा कि कुछ काम है।

इसके बाद दोनों इंदरजीत को अपनी बाइक पर बिठाकर कुछ ही दूरी पर ले गए। वहां मनीष की दुकान पर आकर रुक गए। इंदरजीत दोनों के लिए सिगरेट लेने के लिए मनीष की दुकान पर गया। तभी नितेश व मोहित ने पीछे से इंदरजीत को पकड़ लिया। पहला चाकू इंदरजीत की छाती पर मारा। इसके बाद एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए गए। दोनों यह कह रहे थे कि तुझे बनाएंगे मुखबिर। दोनों हमलावरों पर चाकू थे। इंदरजीत लहुलुहान हो गया। मनीष ने बताया कि जब वह बीच-बचाव में आने लगा तो उसे धमकी देकर पीछे कर दिया। कई वार करने के बाद दोनों भाग गए। इंदरजीत मौके पर अचेत हो गया।

इसकी सूचना डायल 112 पर और इंदरजीत के स्वजन को दी। इंदरजीत को तुरंत बादशाह खान अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि दोनों आरोपितों में से एक को क्राइम ब्रांच की टीम ने किसी मामले में पूछताछ के लिए उठाया था। इसलिए उन्हें शक था कि इसकी मुखबिरी इंदरजीत ने की है। इससे वह इंदरजीत से रंजिश रख रहे थे। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अनूप कुमार का कहना है कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

NEWS SOURCE : jagran

Faridabad: Stabbed to death with a knife faridabadnews faridabadnews24 taken away on a bike youth murdered on suspicion of being an informer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.