Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी है देश में फैले भ्रष्टाचार को रोकना : संदीप रावत

आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी है देश में फैले भ्रष्टाचार को रोकना : संदीप रावत

faridabadnews24By faridabadnews24May 16, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : आत्म निर्भर होना, चाहें हमारे लिए हो या देश के लिए बहुत अच्छी बात है। आज हमारा देश भी आत्मनिर्भर होने का एक सपना देख रहा है। हमारी सरकार भी देश को आत्मनिर्भर बनाने की ख्वाहिश रखते हुए, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है। अब हमारे यहां पुलिस और सैनिक कैंटीन में मिलने वाला समान पूर्ण रूप से स्वदेशी होगा। देश में बना समान खरीद कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना, एक अच्छा विचार है। किन्तु क्या हम आज के समय में आत्मनिर्भर होने के लिए तैयार है।

हमारे देश में मिलने वाली वस्तु, बहुत महंगी होती है या फिर उतनी अच्छी गुणवत्ता की नहीं है। फिर क्या इस हकीकत को जानते हुए, हम स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर सकते हैं। जहां प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में विदेशी कम्पनियों के फोन नज़र आते हैं।  हमारी दिन चर्या में प्रत्येक दिन हम बहुत सी वस्तुएं ऐसी प्रयोग करते हैं, जो विदेशी होती हैं।

AFP आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी का 37 फीसदी हिस्सा ग़रीबी रेखा से नीचे है। जिन्हें सरकार मदद करतीं हैं। किंतु हमारे देश की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा है, जिनकी कमाई 10-15 हजार है और इस परिवार में चार-पांच सदस्य हो तब उनके लिए अपना जीवन जीना मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में हम कैसे सोच सकते हैं। कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, महंगी स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग किया जाएं। देश के विकास में ही हमारा हित है। स्वदेशी वस्तुएं खरीदने से हमारा आर्थिक विकास होगा और बेरोज़गारी घटे की। ऐसा हो सकता है, लेकिन इस से पहले हमें यह विचार करना होगा कि क्या इस के लिए देशवासी तैयार है।

हमारे देश की एक बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है। जिसकी जड़ें आज बहुत मजबूत हो चुकी है। देश के आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी है कि हम स्वदेशी वस्तुओं को जीवन में उपयोग करें। किन्तु उससे भी ज्यादा जरूरी है कि हम अपने देश में फैले भ्रष्टाचार को रोकें। ताकि देशी व्यापार को बढ़ावा मिले। वह कुछ हद तक सस्ते हो सकें और उनके लिए व्यापार करना आसान हो।

हमारे देश में एक बड़ी चुनौती है। सरकारी कार्यालयों में होने वाले काम। हमारे देश में सरकार और सरकारी कार्यालयों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में इतना अधिक समय लगता है कि यह देश के छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।  ऐसे में अपने व्यवसाय को शुरू करना और चलना बहुत अधिक मुश्किल और खर्च दायक होता है। जिसकी वजह से देश में बनने वाली वस्तुएं महंगी हो जाती है।

एक ओर हम देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर जोर दें रहें है। दूसरी ओर चाइना से पलायन करने वाली कम्पनियों को अपने देश में लाने की तैयारी में मजदूरों के अधिकारों में कमी की गई है। आखिर हम ऐसी दोहरी नीति से कैसे देश को आत्मनिर्भर बना सकेंगे। देश के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है। जिसके लिए हमें आर्थिक मजबूती की आवश्यकता है और यह आर्थिक मजबूती हमें तब मिलेगी। हमें जरूरत है अपने देश में व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ही, अधिक से अधिक  निर्यात करने पर भी ध्यान देना चाहिए।

हमें चाहिए कि हम सस्ता और अच्छा सामान अपनी ही देश की जनता को नहीं, बल्कि पूरे विश्व को उपलब्ध कराएं। यही एक माध्यम है देश को आत्मनिर्भर बना कर।

अपने देश में बेरोजगारी को खत्म करना। केवल विचार करने से यह कार्य संभव नहीं है। इसके लिए हमें अपनी प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है।भ्रष्टाचार और देरी से फैसले लेना, अपने लाभ को ध्यान में रख कर नियम और राजनीति से बचना जरूरी है। तभी हम आत्म निर्भर बन सकते है।

faridabadnews24 It is necessary to stop corruption in the country to become self-reliant: Sandeep Rawat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    नूंह जिले में 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 2 अलग-अलग मामलों में 7 गो-तस्कर गिरफ्तार

    March 9, 2026

    पूर्व विधायक और तत्कालीन तहसीलदार समेत 5 पर केस दर्ज, 1 मकान की 2 रजिस्ट्रियां

    February 28, 2026

    रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में थाना सेक्टर-17 की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.