
हरियाणा के सोनीपत में वेलेंटाइन डे के दिन एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी है। महिला दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में नर्स की नौकरी करती थी। शहर के न्यू चिंतपूर्णी कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय निशा गांव पांची में विवाहित थी। वह दिल्ली के शाहदरा स्थित मोहल्ला क्लीनिक में बतौर नर्स कार्यरत थी।
पति भानू के साथ अनबन के चलते हाल में अपने मायके में रह रही थी। दोनों का 11 वर्षीय एक बेटा है। बुधवार सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे पार्क में महिला का शव पड़ा है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल राजकीय रेलवे थाना पुलिस का होने के चलते रेलवे पुलिस को बुलाया गया। जिस पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की मां ने दर्ज कराया केस
महिला के पास उनका मोबाइल व पर्स भी पड़ा मिला है। पर्स में मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान हो सकी। महिला के स्वजनों को मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
निशा की मां ने अपने दामाद भानू पर मिलने के बहाने पार्क में बुलाकर हत्या करने की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को शव सौंप दिया है।
NEWS SOURCE : chopaltv
