राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (HR Cell) द्वारा एक साल की मासूम बिटिया को मिलवाया मां से:- सुरभि धींग
लॉक के चलते बहुत महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा बढ़ती जा रही है। आये दिन कोई ना कोई पीड़ित महिला की शिकायत आ रही है। पिछले महीने लॉक डाउन में खेरोदा निवासी एक महिला जिसका विवाह मात्र 4 वर्ष पूर्व हुआ काफी समय से पति एवं ससुराल वालों से प्रताड़ित होते हुए संघर्षरत जीवन बिता रही थी। परंतु 7 मई को महिला को उसकी 1 वर्ष की बच्ची से अलग कर उसे घर से निकाल दिया गया था। इसकी सूचना पीड़ित महिला ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ह्यूमन राइट्स सेल गाँव खेरोदा से दी।
ह्यूमन राइट्स सैल की प्रदेश अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धिंग ने संगठन की विधि सलाहकार एडवोकेट नीता जैन को यह जानकारी प्रेषित की। विधिक सलाहकार द्वारा यह जानकारी खेरोदा थाना अधिकारी को सूचित की गई। सूचना प्राप्त होते ही विधिक सलाहकार एडवोकेट नीता जैन जी ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर कानून की सहायता से प्रार्थीया को बच्ची दिलवाई।
अम्बिका शर्मा जी ने कहा की संगठन की महिला शक्ति लगातार महिलाओं को घरेलू हिंसा से निजात दिला रही हैं ओर आगे भी ऐसे ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती रहेंगी व न्याय दिलाती रहेंगी।