Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऐसा रहा है चुनावी इतिहास, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर फिर भिड़ेंगे बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवार: Lok Sabha Election 2024

ऐसा रहा है चुनावी इतिहास, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर फिर भिड़ेंगे बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवार: Lok Sabha Election 2024

faridabadnews24By faridabadnews24February 19, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की दौर में है। वहीं, विपक्षी पार्टियां भी उलटफेर करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हैं। हरियाणा राज्य की बात करें तो यहां कुल 10 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की बात की जाए तो इसके अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें- पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव आती हैं।
क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे?
वर्तमान में फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर ने एक बार फिर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अवतार भड़ाना को 6,38,239 वोटों से शिकस्त दी। कृष्णपाल गुर्जर को 9,13,222 वोट मिले थे, जबकि अवतार भड़ाना को 2,74, 983 वोट पड़े थे। कृष्णपाल गुर्जर 2014 लोकसभा चुनाव के जीत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,66,873 वोटों से विजयी रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अवतार सिंह भड़ाना को करीब 1.85 लाख वोटों से हराया था। फरीदाबाद सीट से कांग्रेस 6, बीजेपी 5 और एक बार भारतीय लोक पार्टी चुनाव जीत चुकी है।
इस सीट पर जातियों के समीकरण
फरीदाबाद सीट पर चार प्रमुख समुदाय प्रत्याशियों का समीकरण बनाते-बिगाड़ते हैं। यहां जाट मतदाता 3.10 लाख, एससी 3.10 लाख, ब्राह्मण 2 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग 3.00 लाख, गुर्जर 2.95 लाख, मुस्लिम दो लाख, पंजाबी 1.10 लाख, वैश्य 1.10 लाख, राजपूत 1 लाख हैं।
फरीदाबाद सीट का चुनावी इतिहास
साल 1947 में देश के आजाद होने के बाद 1951 में पहली बार लोकसभा चुनाव कराए गए। इसके बाद 1957 में दूसरी और 1962 में तीसरी बार लोकसभा के चुनाव हुए। इस दौरान हरियाणा अलग राज्य नहीं बना था, वह पंजाब का ही एक हिस्सा था। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा को अलग राज्य बनाया गया और उसके बाद 1967 में हुए चौथी लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा की लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया गया। उस दौरान हरियाणा में 9 लोकसभा सीटें थीं, जिनमें अंबाला, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, महेंद्रगढ़, हिसार और सिरसा शामिल था। वर्ष 1976 में प्रदेश में एक बार फिर लोकसभा क्षेत्रों में बदलाव किया गया। लोकसभा सीटों की संख्या को बढ़ाकर 10 कर दी गई और फरीदाबाद को अलग लोकसभा सीट घोषित कर दिया गया। साल 1977 में हुए छठे लोकसभा चुनावों में फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए पहली बार मतदान किया गया और धर्मवीर वशिष्ठ फरीदाबाद लोकसभा सीट से सबसे पहले सांसद बने।
फरीदाबाद लोकसभा सीट से अब तक जीते उम्मीदवार
वर्ष उम्मीदवार पार्टी
1977 धर्मवीर वशिष्ठ भारतीय लोक पार्टी
1980 तयैब हुसैन कांग्रेस
1984 रहीम खान कांग्रेस
1989 भजन लाल कांग्रेस
1991 अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
1996 रामचंद्र बैंद बीजेपी
1998 रामचंद्र बैंद बीजेपी
1999 रामचंद्र बैंद बीजेपी
2004 अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
2009  अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
2014 कृष्णपाल गुर्जर  बीजेपी
2019 कृष्णपाल गुर्जर  बीजेपी

NEWS SOURCE : indiatv
BJP-Congress candidates will clash again on Faridabad Lok Sabha seat: Lok Sabha Election 2024 faridabadnews faridabadnews24 Such has been the electoral history
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.