
फरीदाबाद। ससुराल में साले और सास द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से दुखी होकर दामाद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने पहले सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप अपने साले और सास पर लगाया है। गांव साहूपुरा कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि उसके 38 वर्षीय बेटा विनोद कुमार की शादी 2007 में हरि विहार आदर्श नगर की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी। उनके एक लड़का और एक लड़की है। 16 फरवरी को विनोद की पत्नी नेहा मायके चली गई। उसे लेने के लिए विनोद भी ससुराल चला गया।
फांसी लगाकर दी जान
वहां पर विनोद के साथ सास मंजू देवी और साले हिमांशु ने अभद्र व्यवहार किया। नेहा और उसके बच्चों को उसके साथ नहीं भेजा। इस कारण से विनोद काफी परेशान था। रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
साले-साल को बताया जिम्मेदार
थाना प्रभारी बसंत कुमार का कहना है आत्महत्या करने से पूर्व विनोद ने सुसाइड नोट में अपनी सास और साले को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है। शव को स्वजन के हवाले कर दिया है।
NEWS SOURCE : jagran
