
सिरसा। जिले के रानियां कस्बे में पड़ोसी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। स्वजन पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद महिला पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए।
जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा पांचवीं पास है। उसका पिता मजदूरी करता है। करीब 28 दिन पहले वह शाम सात बजे गली के बाहर टहलने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बग्गा सिंह ने हाथ से उसका मुंह दबोच लिया और उठाकर झाड़ियों में ले गया। यहां पर बग्गा सिंह ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता का कहना है कि धमकी के डर से उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया और पीड़ा सहन करती रही। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।
NEWS SOURCE : jagran
