Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad: अब कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक पर पुलिसकर्मी की युवती से हुई दोस्ती, चरित्र पर हुआ शक तो बनाई दूरी

Faridabad: अब कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक पर पुलिसकर्मी की युवती से हुई दोस्ती, चरित्र पर हुआ शक तो बनाई दूरी

faridabadnews24By faridabadnews24February 25, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई और उसके परिवार को एक युवती परेशान कर रही है। आरोप है कि ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की जा रही है। सेक्टर-31 थाने में पुलिसकर्मी की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-30 पुलिस लाइन में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति महेश कुमार एएसआई हैं और क्राइम ब्रांच में तैनात हैं। कैथल की रहने वाली दिव्या नामक युवती उनके पति को परेशान कर रही है। उनके पति के खिलाफ कुछ समय पहले उसने थाना सराय में शिकायत दी थी।

इस मामले की जांच की गई तो पति बेकसूर पाए गए। 27 जनवरी को दिव्या पुलिस लाइन में उनके फ्लैट पर आ गई और उसके साथ हाथापाई की, गाली दी। उसने उससे 40 हजार रुपये मांगे और कहा कि अगर तुमने पैसे नही दिए तो तेरे पति के खिलाफ ऐसा केस दर्ज कराऊंगी कि तू कही मुंह दिखाने लायक नही रहेगी। उस समय उसके पति घर पर नही थे।

मानसिक रुप से परेशान करने का आरोप

धमकी देकर वह कहने लगी कि तेरे पति जैसे पुलिस वाले कैथल में भी बहुत सीधे कर दिए हैं। इस दौरान दिव्या ने अलग-अलग नंबरों से उसे व उसके पति को कई बार कॉल की और मैसेज किए। हर बार धमकी दी। युवती उन्हें मानसिक रुप से भी परेशान कर रही है।

वॉट्सएप कॉल कर दी धमकी

इस मामले की शिकायत सेक्टर-31 थाने में दी गई। लेकिन फिर भी युवती नहीं मानी। वह उनके पति का पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच उनके ऑफिस पहुंच गई। उस दौरान युवती के साथ नरेंद्र नामक युवक भी था। दोनों ने उसके पति को जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद वॉट्सएप कॉल कर उन्हें धमकी दी जाने लगी। दिव्या पुलिस अफसर बनकर अनजान नंबरों से कॉल करती है और धमकी दे रही है। वह पुलिस को दी गई शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फेसबुक पर हुई थी पहचान

पुलिसकर्मी ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से युवती से जान-पहचान हुई थी। फेसबुक से युवती ने उनका नंबर ले लिया था। इसके बाद उससे बात करने लगी। युवती ने अपने आपको एक डीसीपी का परिचित बताया था। वह उस डीसीपी से मिलने फरीदाबाद आई थी। इस दौरान उससे भी मिली। बाद में उसे युवती की हरकतों पर शक हो गया। इसलिए बात करनी बंद कर दी। लेकिन युवती लगातार उसके पीछे पड़ी रही।

NEWS SOURCE : jagran

became friends with a policeman's girl on Facebook Faridabad: Now she is blackmailing faridabadnews faridabadnews24 if there was any doubt on her character then she kept distance.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.