राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (राजस्थान) द्वारा “तुलसी पूजन” फ़ोटो प्रतियोगिता
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच राजस्थान द्वारा तुलसी पूजा करते हुए की फ़ोटो के साथ ऑनलाइन प्रतियोगिता की गई जिसमे सर्वप्रथम राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पूजा पाठक ने तुलसी पूजा करते हुए अपनी फोटो भेज कर प्रतियोगिता की शुरुवात की। राजस्थान की प्रदेश औऱ जिला पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया।
तुलसी पूजा करते हुए सबसे अच्छी और शानदार फ़ोटो के लिए 51 मातृशक्ति को संघठन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। पूजा पाठक ने बताया कि वर्षा ऋतु मे हर घर तुलसी -घर घर तुलसी अभियान चलाया जाएगा जिसमे तुलसी के पौधे वितरण किये जायेगे। पूजा पाठक जी द्वारा तुलसी पूजा को दैनिक दिनचर्या मे लाने का भी आग्रह किया गया