Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 10 रुपये होगा किराया, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में दौड़ेगी इलैक्ट्रिक बसें

10 रुपये होगा किराया, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में दौड़ेगी इलैक्ट्रिक बसें

faridabadnews24By faridabadnews24March 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana Roadways Electric Bus: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और फरीदाबाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. श्रीनिवास ने सार्वजनिक परिवहन के व्यापक सुधार के लिए दोनों विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए और तेजी से विकसित हो रहे इन शहरों की दीर्घकालिक बदलती गतिशीलता पर आंकलन किया गया।

बैठक में गुरुग्राम मेट्रोपालिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुनीश शर्मा, एफएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल और दोनों प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि इन महानगरीय शहरों में बस बेड़े का विस्तार, निर्बाध बस सेवाओं की सुविधा के लिए बस डिपो और टर्मिनल जैसे पर्याप्त बुनियादी ढांचे का विकास, मेट्रो जैसी अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के साथ एकीकरण, स्मार्ट टिकटिंग समाधान अपनाना आदि प्रमुख विषयों पर ध्यान दिया जा रहा है।

डिपो किया जा रहा है तैयार
वर्तमान में जीएमसीबीएल की 150 बसें गुरुग्राम में और 50 बसें फरीदाबाद में चल रही हैं। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत दोनों शहरों को सौ-सौ इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की जा रही हैं, जिनके इस साल अक्टूबर तक बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए बस डिपो को ई-फ्रेंडली डिपो में बदलने का प्रविधान भी योजना में शामिल किया जाना है। सेक्टर 10 में जीएमसीबीएल के मौजूदा डिपो को इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन में बदलने का काम चल रहा है। मोबिलिटी डिवीजन के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बढ़ती जनसंख्या को पर्याप्त बस सेवा प्रदान करने के लिए वर्ष 2031 तक गुरुग्राम में 1025 और फरीदाबाद में 595 बसों की आवश्यकता होगी। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि भविष्य में बस सेवाओं की निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए, बस डिपो और टर्मिनल जैसे पर्याप्त बुनियादी ढांचे की स्थापना भी की जानी है। दोनों प्राधिकरणों द्वारा भूमि की पहचान करने के लिए सर्वेक्षण किया जाना चाहिए।

बसों और मेट्रो की होगी कनेक्टिविटी
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि गुरुग्राम में आगामी मेट्रो कॉरिडोर के साथ सिटी बस सेवाओं की एकीकृत कनेक्टिविटी शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की उपयोगिता को बढ़ाने में सहायक होगी।  नए बस मार्गों को जोड़ना और नए बस क्यू शेल्टर को स्थापित करने की योजना शहर में आगामी मेट्रो मार्ग के अनुसार होनी चाहिए जो नागरिकों के लिए अंतिम मील कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व में सुधार, घाटे को कम करने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए टिकटिंग प्रणाली का डिजिटलीकरण जरूरी है।

NEWS SOURCE : chopaltv

electric buses will run in Gurugram and Faridabad of Haryana Fare will be Rs 10 faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.