RPF चौकी इंचार्ज की गोली मारकर हत्या, पढ़िए पूरी खबर

हिसार के उकलाना में लॉक डाउन का पालन करने के दौरान आरपीएफ चौकी इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी है। शव का पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में लाया गया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार को आरपीएफ चौकी प्रभारी मुनीश कुमार चैकिंग अभियान पर थे,  उकलाना के सिंगल के पास 5 युवक बैठे हुए थे चो कि लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे थे। जब चौकी प्रभारी मुनीश कुमार ने उनसे पूछताछ की तो इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल से फायर करके उनकी मुनीश कुमार पर गोली दाग दी।

गोली लगने के बाद घायल चौकी प्रभारी मुनीश शर्मा को हिसार के उपचार के लिए लाने लगे तो उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में लाया गया है।

पुलिस ने इस मामले मे जनता के सहयोग से एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार है।

हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने मौके पर घटना स्थल पर दौरा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उकलाना में लॉक डाउन का पालन करवाने के दौरान मुनीश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्होने बताया कि इस मोठ लुहारी निवास एक युवक का काबू किया है। उन्होने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होने बताया आरोपी पकडा है उस पर पहले से कई मुकदमे  दर्ज थे वह जेल से बाहर आया हुआ था।

हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने मौके पर घटना स्थल पर दौरा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उकलाना में लॉक डाउन का पालन करवाने के दौरान मुनीश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्होने बताया कि इस मोठ लुहारी निवास एक युवक का काबू किया है।उन्होने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होने बताया आरोपी पकडा है उस पर पहले से कई मुकदमे  दर्ज थे वह हाल ही जेल से बाहर आया था।

You might also like