
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के विश्वासपात्र कार्यकर्ता श्री राहुल रत्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सह प्रमुख सोशल मीडिया विभाग का पद दिया गया है। इस मौके पर श्री राहुल रतरा ने अपने उत्कृष्ट कार्यक्षमता और समर्पण के लिए सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है जो लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन करते हैं। हम फरीदाबाद में भाजपा की उम्मीदों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि 2024 में मोदी दोबारा अभियान को तेजी से फरीदाबाद में चलाया जाए।”
उन्होंने केंद्र राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी, मुख्यमंत्री पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गॉड जी, विधायक नरेंद्र गुप्ता जी, भई देवेंद्र चौधरी जी,ज़िला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा जी, पार्षद सुभाष अहूजा जी, ग्रीवेंस कमेटी फरीदाबाद परविंदर मल्होत्रा जी, पूर्व महामंत्री अरुण देव राजपुत जी, और पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया। यह नई जिम्मेदारी राहुल रत्रा के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है जो उनकी कार्यक्षमता और सेवाभावना को प्रकट करता है। हम उन्हें उनके भविष्य में कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

