
फरीदाबाद : माननीय आरएसएस प्रांत प्रमुख श्री गंगा शंकर , परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा , फरीदाबाद जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार वोहरा ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिशन सेक्टर 8 फरीदाबाद में आयोजित किया गया स्वास्थ्य कैंप। संस्था स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक श्री प्रहलाद सिंह , नीलम चौधरी, विमल खण्डेलवाल, श्री पंकज सिंह , डॉ गायत्री , मोनिका गुप्ता , श्री संजय सारा, अंबिका शर्मा, मुनेश निरवाल , दिनेश कुमार, श्री प्रेम मदान , अनुराग गर्ग ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, नीलम चौधरी द्वारा लगाए गए कैंप में करीब डेढ़ सौ लोगों ने अपना चेकअप करवाया।कैंप डॉ सूरज प्रकाश हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया।
गंगा शंकर मिश्र ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से बीमारी का समय रहते पता लगाना और उपचार शुरू करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। बीमारी के पहले लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और एक चिकित्सक की सलाह लेकर अपना उपचार सुनिश्चित करना चाहिए। सभी सामाजिक धार्मिक संगठन समाज के लोगों के लिए इस प्रकार का आयोजन निरंतर रूप से करते रहना चाहिए।
नीलम चौधरी ने बताया कि हम सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए समय-समय पर नियमित रूप से अपनी जांच करानी चाहिए। स्वस्थ आदमी ही राष्ट्र का निर्माण करता है। नियमित रूप से हम लोगों को व्यायाम करना चाहिए।
