Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फिटनेस के चक्कर में बढ़ सकती है मुसीबत, जिम में एक्सरसाइज करने वाले जरूर जान लें ये 3 बातें

फिटनेस के चक्कर में बढ़ सकती है मुसीबत, जिम में एक्सरसाइज करने वाले जरूर जान लें ये 3 बातें

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

जिम में जाकर घंटों पसीने बहाना आजकल यंगस्टर्स का क्रेज बन चुका है। एक ओर जहां लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ओवर एक्सरसाइज और फिटनेस के दीवाने हो रहे हैं। फिट रहना बेहद जरूरी है, लेकिन फिटनेस का जुनून सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर आप फिटनेस के लिए रोजाना जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर आप पहली बार जिम जा रहे हैं या फिर जिम ज्वाइन करने का प्लान कर रहे हैं, तो ये बातें आपके लिए जरूरी हैं। जिम जा कर एक्सरसाइज करने से पहले आपको इन 3 बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

जिम में एक्सरसाइज करने से पहले जाने लें ये बातें  

  1. स्ट्रेचिंग है जरूरी- जिम में हैवी वर्कआउट करने से पहले आपको स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए। वैसे तो ट्रेनर वॉर्मअप करते हैं, लेकिन अगर आप बिना किसी ट्रेनर के जिम में जाकर खुद से एक्सरसाइज करते हैं तो आपको सबसे पहले शरीर को चार्ज करना जरूरी है। किसी भी वर्कआउट से पहले वॉर्मअप करें फिर चाहे वो ब्रिस्क वॉकिंग ही क्यों न हो। इससे मांसपेशियों में चोट और दर्द कम होता है। वहीं एक्सराइज के बाद बॉडी को कूलडाउन करने के लिए भी 5-10 मिनट का समय दें। इस वक्त आप हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।
  2. डिहाइड्रेशन- जिम जाते वक्त ध्यान रखें कि पानी की बोतल आपके साथ होनी चाहिए। एक्सरसाइज के बीच में अगर गला सूखने लगे या प्यास लगे तो छोटे-छोटे घूंट पानी पी सकते हैं। हां आपको एकसाथ ज्यादा पानी नहीं पीना है। सिर्फ इतना पानी पिएं कि गला गीला हो जाए। जो लोग वर्कआउट के वक्त पानी नहीं पीते हैं उन्हें पसीना निकलने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। आप नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते हैं।
  3. वर्कआउट के पहले और बाद में खाना जरूरी- अगर आप हैवी वर्कआउट करते हैं तो आपको हल्का कुछ खाकर जाना जरूरी है। जिम जाने से आधा घंटे पहले आप अंडा या फिर केला खा सकते हैं। वहीं वर्कआउट के बाद 30 मिनट के भीतर कुछ न कुछ जरूर खाएं। आप पहले से कोई स्नैक तैयार कर सकते हैं, जिसे व्यायाम के बाद खा सकते हैं। इससे एनर्जी मिलेगी और इससे मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलेगा। हालांकि जिम के बाद तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Problems may increase in the matter of fitness those who exercise in the gym must know these 3 things
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

जानें आपके लिए क्या है बेस्ट, फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर

July 18, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.