
हरियाणा (Haryana News) के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर (DGP Shatrujeet Kapoor) ने रोहतक में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा पुलिस (Haryana Police) तथा सभी संबंधित विभागों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के तहत काम किया जाएगा।
25 मई को करवाए जाएंगे लोकसभा चुनाव
डीजीपी ने आगे बताया कि प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करते हुए 25 मई को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) करवाए जाएंगे। कपूर पीजीआई रोहतक (Rohtak News) में आयोजित वर्चुअल ऑटोप्सी कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे थे।
देशभर में सात चरणों में होंगे चुनाव
बता दें कि बीते शनिवार 16 मार्च को भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने देश में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) की तारीखों का एलान किया था। पिछले बार की तरह इस बार भी देशभर में सात चरणों में चुनाव होंगे।
NEWS SOURCE : jagran
