बेटे ने देखा तो सिर में लठ मारकर कर दी हत्या, मां से मिलने घर में बार बार आता था प्रेमी
सोमवार को एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी जगदीश का सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि इस युवक को जगदीश का अपनी मां के पास आना पसंद नहीं था। रात को उसे अपने घर अपनी मां के साथ देखा तो सिर में लठ मार कर जान से मार डाला। फिलहाल, आरोपी युवक गांव से फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये है पूरा मामला तोशाम क्षेत्र के किरावड़ गांव का है, जहां हिसार जिले के साहड़वा गांव निवासी 34 वर्षीय जगदीश शकुंतला नामक महिला के घर आया हुआ था। जगदीश खून से लथपथ बेहोशी की हालत में सुबह गांव के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। जब परिजनों की इसकी सूचना मिली तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया,वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक जगदीश के भाई राजेश ने बताया कि जगदीश भैंस व्यापारी था और वो किरावड़ गांव में एक भैंस के तीन लाख रुपये लेने गया हुआ था।
क्या बोले मृतक के परिजन?उन्होंने बताया कि उन्हे ठीक से ध्यान नहीं कि पैसे किससे लेने गया था, लेकिन आशंका है कि जिससे पैसे लेने गया उन्होंने ही इसकी पैसे देने की बजाय चोट मार कर हत्या की है।
वहीं इस मामले में डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि भैंस व्यापारी जगदीश किरावड़ गांव में धर्मबीर की पत्नी शकुंतला के पास गया था। शकुंतला के बेटे पवन को जगदीश का अपनी मां के पास आना पसंद नहीं था। जिसके चलते पवन ने जगदीश के सिर में चोट मारी और सड़क पर फेंक दिया।
डीएसपी ने बताया कि मृतक के भाई राजेश की शिकायत पर शकुंतला के बेटे पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पवन रात से ही गांव से भाग गया था, लेकिन जांच के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।